TRENDING TAGS :
Chitrakoot News : स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत, अशोक राठौड़ के समर्थन में बनाई रणनीति
Chitrakoot News: 1चित्रकूट में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कीं। जिला प्रभारी संजीव श्रृंगी ऋषि ने 23 अक्टूबर को अशोक राठौड़ के समर्थन में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।
Chitrakoot Graduate MLC Election
Chitrakoot News: झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आयोजित बैठक में भाजपा जिला प्रभारी संजीव श्रृंगी ऋषि ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने और पार्टी प्रत्याशी अशोक राठौड़ के समर्थन में रणनीति बनाई गई।
बैठक में जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने और मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाएं और अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचकर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करें।
भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। साथ ही पार्टी समर्थकों से भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौड़ को प्रथम वरीयता का मत देने का आग्रह किया। बैठक में चुनाव की तैयारियों, मतदाताओं से संपर्क और मतदान प्रतिशत बेहतर रखने को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से चुनाव के दिन तक पूरी सक्रियता के साथ जुटे रहने का आह्वान किया गया।
ये रहे मौजूद
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार, पूर्व मंत्री चंडिका प्रसाद उपाध्याय, नरेन्द्र गुप्ता, रवी गुप्ता, शक्ति सिंह, दिनेश तिवारी,राजीव त्रिपाठी, अश्वनी अवस्थी, हीरो मिश्रा, सुशील द्विवेदी, आनंद सिंह पटेल, आलोक पांडेय, दिव्या त्रिपाठी, राजेश्वरी, ममता सिंह, रामसागर चतुर्वेदी और विनीत पयासी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


