Chitrakoot: देवांगना घाटी में घूमने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Chitrakoot News: चित्रकूट की देवांगना घाटी में दोस्त के साथ घूमने गई युवती से तीन युवकों ने खुद को वनकर्मी बताकर गैंगरेप किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 22 July 2026 9:56 PM IST (Updated on: 22 July 2026 10:29 PM IST)
Chitrakoot: देवांगना घाटी में घूमने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
X

Chitrakoot News

Chitrakoot News: जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र स्थित देवांगना घाटी में एयरपोर्ट के समीप मंगलवार शाम एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने किशोर दोस्त के साथ घूमने पहुंची थी, तभी तीन अज्ञात युवकों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के चित्रकूट थाना क्षेत्र की निवासी 20 वर्षीया युवती और उसका 17 वर्षीय दोस्त बुधवार शाम लगभग चार बजे मोटरसाइकिल से देवांगना घाटी की ओर गए थे। घाटी के मोड़ पर बाइक खड़ी कर दोनों एयरपोर्ट के पीछे पहाड़ पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताते हुए पूछताछ करने लगे।पूछताछ के दौरान दो युवकों ने युवती के दोस्त को जबरन पकड़ लिया, जिसके बाद दो आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।


आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता और उसके साथी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही बहिलपुरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की तहरीर के आधार पर बहिलपुरवा थाने में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पीयूषकांत राय के नेतृत्व में सीओ सिटी सत्येंद्र सिंह, कोतवाली कर्वी, बहिलपुरवा थाना पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है।एसपी के अनुसार, पीड़ितों द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर संदिग्धों को चिह्नित करने और उनके स्केच बनवाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस घटना के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Shukla (Chitrakoot)

sunilshukla@newstracksite.vocalwire.com
Next Story