TRENDING TAGS :
Chitrakoot News: वित्तीय अनियमितता में इटवा के तत्कालीन सचिव आशीष सिंह निलंबित
Chitrakoot News: रामनगर की ग्राम पंचायत इटवा में विकास कार्यों के धन में वित्तीय हेरफेर। मंडलीय जांच में पोल खुलने के बाद डीपीआरओ ने की निलंबन की कार्रवाई।
Chitrakoot News
Chitrakoot News: रामनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत इटवा में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, वित्त आयोग व अन्य योजनाओं की धनराशि में गंभीर वित्तीय अनियमितता और दुरुपयोग के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने तत्कालीन सचिव आशीष सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आशीष सिंह वर्तमान में विकासखण्ड-पहाड़ी में तैनात हैं।मण्डलीय जांच में खुली पोल जवाब न देने पर गिरी गाज बतादे मण्डलीय उपनिदेशक पंचायत, चित्रकूटधाम मण्डल बांदा द्वारा ग्राम पंचायत इटवा में कराए गए विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया था।
इस निरीक्षण के दौरान सरकारी धन के भारी दुरुपयोग और गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के पुख्ता सबूत मिले थे। जांच में यह भी सामने आया कि कागजों पर दर्ज होने के बावजूद पंचायत में आर.आर.सी. केन्द्र और ई-रिक्शा का संचालन जमीन पर बिल्कुल नहीं पाया गया।निरीक्षण आख्या मिलने के बाद विभाग द्वारा आरोपी सचिव आशीष सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन स्पष्टीकरण नहीं दिया गया था। उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और वित्तीय गबन के आरोपों की को मानते हुए होने जिलाधिकारी के आदेश पर डीपीआरओ देवेंद्र सिंह ने निलंबन की कार्रवाई की है।


