Chitrakoot News: गुटखा खाने के विवाद में ससुरालियों की पिटाई से नवविवाहिता की मौत

Chitrakoot News: रक्षाबंधन पर हुई पिटाई से गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय अनुषा की इलाज के दौरान मौत, सामूहिक विवाह सम्मेलन से हुई थी शादी।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 22 Sept 2026 7:38 PM IST
Chitrakoot News: गुटखा खाने के विवाद में ससुरालियों की पिटाई से नवविवाहिता की मौत
X

Chitrakoot News: कर्वी कोतवाली अंतर्गत सीतापुर कस्बे की रहने वाली एक 24 वर्षीय नवविवाहिता की मंगलवार शाम इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि रक्षाबंधन के दिन ससुराल वालों ने गुटखा खाने की बात पर उसे बेरहमी से पीटा । सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत बिगड़ती चली गई। मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 3: अस्पताल में ड्रामा और मौत

शादी के 8 माह बाद ही उजड़ा सुहाग

सीतापुर चौकी क्षेत्र के सीतापुर कस्बे की रहने वाली 24 वर्षीय अनुषा की शादी आठ महीने पहले ही हुई थी। परिजनों ने बताया कि अनुषा का विवाह एक सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से अतर्रा निवासी संतोष गिरी के साथ हुआ था। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, कुछ ही दिनों में ससुराल पक्ष के लोग छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने लगे। मृतका के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि उन्होंने बड़े अरमानों से बेटी को विदा किया था, लेकिन क्या पता कि आठ महीने के भीतर ही उसकी अर्थी उठानी पड़ेगी।परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के मुताबिक, रक्षाबंधन के पावन त्योहार के दिन ससुराल में गुटखा खाने को लेकर विवाद हुआ था।

इसी मामूली बात पर पति संतोष गिरी, सास, ससुर, देवर और ननद ने मिलकर अनुषा के साथ जमकर मारपीट की थी। इस दौरान अनुषा के सिर पर कोई भारी वस्तु लगने से गंभीर चोट आई थी। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो आरोपी ससुराली कानूनी कार्रवाई के डर से उसे गंभीर हालत में ही उसके मायके सीतापुर छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए।सोमवार की शाम को जब अनुषा के सिर का जख्म ज्यादा बढ़ गया और उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई, तो मायके वालों ने उसे आनन-फानन में सोनेपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मंगलवार को इलाज के दौरान जब ससुराल पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। लेकिन आरोप है कि ससुराली जन उसे प्रयागराज लेकर नहीं गए। लापरवाही और समय पर बड़ा इलाज न मिलने के कारण मंगलवार की शाम ठीक अनुषा ने जिला अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस का कहना और कार्रवाई

सीओ सिटी का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली और सीतापुर चौकी पुलिस जिला अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने मृतका के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Shukla (Chitrakoot)

sunilshukla@newstracksite.vocalwire.com
Next Story