TRENDING TAGS :
Chitrakoot News: महिला शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करें : मोनी तिवारी
Chitrakoot News: चित्रकूट भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय मंत्री मोनी तिवारी का भव्य स्वागत, महिला मोर्चा की नई टीम से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
Chitrakoot News: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री मोनी तिवारी का महिला मोर्चा की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की नवमनोनीत जिला पदाधिकारियों और विभिन्न मंडलों की अध्यक्षों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता और महिला नेतृत्व को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिला उपाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी, राजेश्वरी दुबे, आलोक पांडेय, मनोज तिवारी और जिला महामंत्री डॉ. अश्वनी अवस्थी मौजूद रहे। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह के नेतृत्व में नवमनोनीत पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों ने क्षेत्रीय मंत्री का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री मोनी तिवारी ने कहा कि महिला शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में महिला कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिला मोर्चा की पदाधिकारी इन योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का काम करें।
उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल संगठनात्मक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें जनसंपर्क के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचानी चाहिए। महिला मोर्चा की सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है और सामाजिक बदलाव का रास्ता मजबूत होता है।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह ने नवमनोनीत पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प जताया।
कार्यक्रम में बूथ स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने, महिला स्वावलंबन, सामाजिक जागरूकता और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। जिला संगठन के पदाधिकारियों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए आपसी समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। स्वागत समारोह के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संगठन विस्तार में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।


