Chitrakoot News: घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लिपिक, नक्शा पास कराने के नाम पर चल रहा भ्रष्टाचार

Chitrakoot News: राजापुर तहसील के विनियमित क्षेत्र में तैनात लिपिक अक्षय राहुल को एंटी करप्शन टीम ने भवन का नक्शा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 2 Jun 2026 8:49 PM IST
Clerk caught taking bribes, corruption in the name of passing maps
X

घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लिपिक, नक्शा पास कराने के नाम पर चल रहा भ्रष्टाचार (Photo- Newstrack)

Chitrakoot News: चित्रकूट ।जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने राजापुर तहसील के विनियमित क्षेत्र में तैनात लिपिक अक्षय राहुल को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी लिपिक एक व्यक्ति से भवन निर्माण संबंधी नक्शा पास कराने के नाम पर घूस की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन संगठन ने मामले की जांच की और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद की

निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर भेजा गया। जैसे ही आरोपी लिपिक ने घूस की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामला कर्वी कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन की बड़ी सफलता माना जा रहा है। वहीं, जिले के लोगों ने भी कार्रवाई का स्वागत करते हुए सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सख्त अंकुश लगाने की मांग की है।

Next Story