TRENDING TAGS :
Chitrakoot News: पांच दिवसीय दीपावली मेले को लेकर चित्रकूट में एक दिन का स्थानीय अवकाश घोषित
Chitrakoot News: दीपावली मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए डीएम पुलकित गर्ग ने लिया फैसला, मंगलवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में रहेगा स्थानीय अवकाश।
पांच दिवसीय दीपावली मेले को लेकर कल चित्रकूट में एक दिन का स्थानीय अवकाश घोषित (Photo- Newstrack)
Chitrakoot News: धर्मनगरी चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपावली मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मंगलवार 10 नवंबर को जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। सोमवार को जारी कार्यालय आदेश के बाद जिले के सरकारी कार्यालयों में मंगलवार को अवकाश रहेगा।
10 नवंबर का स्थानीय अवकाश घोषित
जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से वर्ष 2026 के घोषित अवकाशों की सूची में दिए गए प्रावधानों के तहत जिलाधिकारी को अधिकतम तीन स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार है। इसी के क्रम में धर्मनगरी चित्रकूट में आयोजित पांच दिवसीय दीपावली मेले के दृष्टिगत 10 नवंबर का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
कामदगिरि परिक्रमा मार्ग तक श्रद्धालुओं का सैलाब
भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट में दीपावली मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने मां मंदाकिनी में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान कामतानाथ के दर्शन किए और कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। रामघाट से लेकर कामदगिरि परिक्रमा मार्ग तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मेले में देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार मुस्तैद हैं। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी ने मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।


