Chitrakoot News: भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, पत्रकारों ने शुरू की निशुल्क प्याऊ सेवा

Chitrakoot News: चित्रकूट में भीषण गर्मी को देखते हुए स्थानीय पत्रकारों और समाजसेवियों ने राजापुर-पहाड़ी मार्ग पर निशुल्क प्याऊ सेवा शुरू की। इस पहल से राहगीरों और यात्रियों को ठंडे पानी की सुविधा मिल रही है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 20 May 2026 10:06 PM IST
Chitrakoot News: भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, पत्रकारों ने शुरू की निशुल्क प्याऊ सेवा
X

Chitrakoot News: आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के सितम को देखते हुए स्थानीय पत्रकारों और समाजसेवियों ने मानवता की मिसाल पेश की है। राजापुर-पहाड़ी मार्ग पर आने-जाने वाले यात्रियों और राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए एक भव्य निशुल्क प्याऊ (जल सेवा केंद्र) की व्यवस्था की गई है। इस सराहनीय पहल से क्षेत्र के लोगों और यात्रियों में खुशी की लहर है।

इस प्याऊ का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि कुणाल प्रताप सिंह, रजनीश यादव और राजवीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा, *"इस तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी में किसी प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। पत्रकारों ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जो यह कदम उठाया है, वह बेहद अनुकरणीय है।"*

यात्रियों में खुशी की लहर

राजापुर-पहाड़ी मार्ग पर आवागमन करने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। प्याऊ शुरू होने से सबसे अधिक राहत राहगीरों, रेहड़ी-पटरी वालों और ग्रामीण इलाकों से आने वाले यात्रियों को मिली है। ठंडे और स्वच्छ पानी की व्यवस्था देखकर यात्रियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस प्रयास के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर अध्यापक बुद्धविलास उर्फ पंकज, अमित यादव, क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, स्थानीय पत्रकार और समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने इस जल सेवा को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story