TRENDING TAGS :
जब सेना प्रमुख ने ली गुरुदीक्षा तो रामभद्राचार्य ने गुरु दक्षिणा में मांग लिया PoK, क्या बोले- उपेंद्र द्विवेदी
Jagadguru Rambhadracharya: जनरल द्विवेदी की यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक रही, बल्कि संतों से मिलने की भारतीय सैन्य परंपरा को भी आगे बढ़ाने वाली रही।
Jagadguru Rambhadracharya: भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने हाल ही में चित्रकूट का दौरा कर प्रख्यात संत जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दोनों के बीच गहन आध्यात्मिक चर्चा हुई। संत रामभद्राचार्य ने समाचार एजेंसी से बातचीत में बताया कि उन्होंने सेना प्रमुख को 'राम मंत्र' की दीक्षा दी है, जो उनके अनुसार वही मंत्र है जिससे भगवान हनुमान ने रावण की लंका पर विजय प्राप्त की थी।
जगद्गुरु ने आगे कहा कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी मेरे पास चित्रकूट आए थे और उन्होंने वह दीक्षा ली जो कभी माता सीता ने स्वयं हनुमान को दी थी। उसी शक्ति के बल पर हनुमान जी ने लंका पर जीत हासिल की थी। यही दीक्षा मैंने उन्हें दी है। रामभद्राचार्य ने मुस्कुराते हुए कहा कि दक्षिणा के रूप में मैंने उनसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) मांगा है। मुझे दक्षिणा में और कुछ नहीं चाहिए। यह बात सुनकर उपस्थित जनसमूह ठहाकों में गूंज उठा। जनरल द्विवेदी की यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक रही, बल्कि संतों से मिलने की भारतीय सैन्य परंपरा को भी आगे बढ़ाने वाली रही।


