Chitrakoot News: एमपी भाजपा के नए 'चाणक्य' चंद्रशेखर ने चित्रकूट में कामतानाथ में माथा टेका

Chitrakoot News: चित्रकूट में मध्य प्रदेश भाजपा के नेता चंद्रशेखर ने कामतानाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 28 Sept 2026 4:54 PM IST
Chitrakoot News
X

Chitrakoot News(Photo-Social Media)

Chitrakoot News: भारतीय जनता पा र्टी के मध्य प्रदेश संगठन में नव-नियुक्त जिम्मेदारी संभालने के बाद संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जी ने अपने दौरे की शुरुआत धर्मनगरी चित्रकूट से की। उन्होंने सबसे पहले पवित्र कामतानाथ मंदिर में माथा टेका और भगवान कामतानाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा भी की।धार्मिक अनुष्ठानों को पूरा करने के बाद वे राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की तपोस्थली सियाराम कुटीर पहुंचे। यहाँ उन्होंने नानाजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

चंद्रशेखर जी ने कहा कि नानाजी का जीवन और उनका सेवा कार्य हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणापुंज है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की और संगठन की मजबूती पर चर्चा की। दिग्गज नेताओं का रहा जमावड़ाइस महत्वपूर्ण दौरे और पूजन-अर्चन के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जमीनी नेता मौजूद रहे। चंद्रशेखर जी के स्वागत और उनके साथ कामदगिरि की परिक्रमा में चित्रकूट और सतना जिले की पूरी टीम जुटी रही।मुख्य रूप से भाजपा चित्रकूट के जिला महामंत्री डॉ. अश्वनी अवस्थी, सतना के जिला अध्यक्ष भगवती शरण शर्मा पांडे, और सतना के जिला उपाध्यक्ष प्रबल श्रीवास्तव उपस्थित थे।

इनके साथ ही किसान मोर्चा के अध्यक्ष कृष्णा पांडे, जिला कार्यसमिति सदस्य कार्तिकेय द्विवेदी, वरिष्ठ नेता अशोक मिश्रा, रमाकांत पांडे, अनूप पांडे, विनय और अभिषेक ने भी कामदगिरि की परिक्रमा कर पूजन-अर्चन किया और नए संगठन महामंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।कॉलम 3: संगठन के 'चाणक्य' हैं चंद्रशेखरभाजपा गलियारों में चंद्रशेखर जी को संगठन के सूक्ष्म प्रबंधन का 'चाणक्य' माना जाता है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैक ग्राउंड से आते हैं और पूर्व में झांसी के जिला प्रचारक तथा कानपुर के विभाग प्रचारक जैसी अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।राजनीतिक स्तर पर उन्हें संगठन चलाने का लंबा और कड़ा अनुभव है। वे इससे पहले काशी क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र (उत्तर प्रदेश), राजस्थान और तेलंगाना जैसे महत्वपूर्ण राज्यों व क्षेत्रों में संगठन मंत्री के रूप में अपनी कुशल क्षमता साबित कर चुके हैं। चंद्रशेखर जी संगठन के भीतर 'पूर्व योजना, पूर्ण योजना' के सिद्धांत पर काम करने के लिए जाने जाते हैं, जिससे वे सभी पार्टी कार्यक्रमों का जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित कराते हैं।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Shukla (Chitrakoot)

sunilshukla@newstracksite.vocalwire.com
Next Story