Chitrakoot News: छह निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, तीन थानों को मिले नए प्रभारी

Chitrakoot News: पुलिस बोर्ड बैठक के बाद तीन निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों की तैनाती हुई। बलराम सिंह को कर्वी, राजेश वर्मा को बरगढ़ और अनूप दुबे को मानिकपुर का प्रभारी बनाया गया।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 15 Nov 2026 10:28 PM IST
Six inspectors-sub-inspectors change their jurisdiction, three posts get new in-charges
X

छह निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, तीन थानों को मिले नए प्रभारी (Photo- Newstrack)

Chitrakoot News: पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड की 15 नवंबर को हुई बैठक में जनहित और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

निरीक्षक बलराम सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी बनाया गया है। निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा को पुलिस लाइन से थाना बरगढ़ और निरीक्षक अनूप कुमार दुबे को पुलिस लाइन से थाना मानिकपुर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीं उपनिरीक्षक राम सिंह को रैपुरा से हटाकर थानाध्यक्ष भरतकूप बनाया गया है। उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह को बहिलपुरवा से थाना पहाड़ी भेजा गया है। जबकि उपनिरीक्षक पंकज तिवारी को पुलिस अधीक्षक के पीआरओ पद से हटाकर थानाध्यक्ष सरसुआ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Shukla (Chitrakoot)

sunilshukla@newstracksite.vocalwire.com
Next Story