TRENDING TAGS :
पुरुषोत्तम मास में गूंजा श्रीराम नाम, हवन-पूजन और कन्या भोज के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे का संकीर्तन
Chitrakoot News: पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर एसडीएम कॉलोनी स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में 24 घंटे के श्रीराम नाम अखंड संकीर्तन का समापन हवन-पूजन और कन्या भोज के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।
Chitrakoot News: पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर एसडीएम कॉलोनी स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में आयोजित 24 घंटे के श्रीराम नाम अखंड संकीर्तन का समापन हवन-पूजन एवं कन्या भोज के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के नाम का संकीर्तन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की। समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया गया, जिसके पश्चात कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धार्मिक लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती वैदेही देशदीपक खरे रहीं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, प्रेमनारायण सविता, मंदिर के पुजारी बनवारी लाल, सभासद शंकर यादव एवं रचना यादव, अवधेश प्रताप शर्मा एवं शर्मिला सिंह, अमित श्रीवास्तव एवं अंजू श्रीवास्तव, हरि श्रीवास्तव एवं संजना श्रीवास्तव, अनिल सिंह एवं प्रियंका सिंह, भानु वर्मा एवं शारदा वर्मा, विद्या चरण पटेल, भोला सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सनातन शोध संस्थान के महासचिव संदीप रिछारिया ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में भगवान श्रीराम के नाम का संकीर्तन, हवन एवं सेवा कार्य समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज में सद्भाव, संस्कार एवं धर्म जागरण का प्रभावी माध्यम बताया।

