Chitrakoot News: सपा और कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टियां, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

Chitrakoot News: प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान संविधान के खतरे की बात कहने वाले भाजपा पर आरक्षण खत्म करने का आरोप लगा रहे थे। भाजपा ने संविधान में दी गई व्यवस्था के तहत संगठन में भी आरक्षण लागू कर रखा है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 4 Oct 2024 2:51 PM GMT (Updated on: 4 Oct 2024 4:27 PM GMT)
Chitrakoot News
X

Chitrakoot News

Chitrakoot News: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को मुख्यालय कर्वी स्थित कलेक्ट्रेट रोड पर पार्टी कार्यालय भवन निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन किया। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा रामनारायण त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ भूमि पूजन कराया। इस दौरान आयोजित सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा और कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टी है। इनका न तो कोई सिद्धांत है न कोई सविधान है। जबकि भाजपा के संविधान मे सभी वर्ग के लोगों को सरकार के साथ ही संगठन में भी समाहित करने का लिखित प्राविधान है। पार्टी में सभी वर्ग के लोगो को समाहित करने का काम भी किया जाता है।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान संविधान के खतरे की बात कहने वाले भाजपा पर आरक्षण खत्म करने का आरोप लगा रहे थे। भाजपा ने संविधान में दी गई व्यवस्था के तहत संगठन में भी आरक्षण लागू कर रखा है। जिसमें महिलाओं, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की सही तरीके से गतिविधियों को चलाने के लिए कार्यालय की महती भूमिका होती है। कार्यालय पार्टी को संचालित करने का प्रमुख केन्द्र होता है। यहां भी आगामी कुछ महीनों मे कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा और पार्टी के कार्यक्रमों का संचालन होने लगेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है। पूरे देश में पार्टी का मजबूत संगठन है और पूरी सक्रियता से काम कर रहा है। सक्रिय संगठन की ताकत से कई प्रदेशों में भाजपा की सरकारें है। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संगठन की ताकत से लगातार सरकार बन रही है।

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिये पांच चीजों कार्यक्रम, कार्यकर्ता, कार्यकारिणी, कोष और कार्यालय की जरुरत होती है। यहां पर पार्टी के पास कार्यालय भवन नहीं था। अब यह भी पूरा हो गया। यह कार्यालय भवन आधुनिक सुविधाओ से युक्त होगा। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताया।

इस दौरान प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रभारी मंत्री मन्नूलाल कोरी, जिला प्रभारी अनिल यादव, क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी राजमणि, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, चंद्रप्रकाश खरे, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, रमेशचन्द्र द्विवेदी, आर के पटेल, पूर्व मंत्री च्द्रिरका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, रंजना उपाध्याय, आलोक पांडेय, भागवत त्रिपाठी, कार्यालय निर्माण समिति के जिला संयोजक शक्तिप्रताप सिंह, सह संयोजक कैलाश मिश्रा, रामप्रकाश द्विवेदी, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अरविन्द मिश्रा, गंगाधर मिश्रा, सुशील द्विवेदी, अमित द्विवेदी, अर्जुन शुक्ला, शिवशंकर सिह, आनन्द पटेल, अश्विनी अवस्थी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा, दिव्या त्रिपाठी, राजेश्वरी द्विवेदी, विकाश मिश्रा, जयप्रकाश पांडेय, कमलेश मिश्रा, रामबाबू गुप्ता, जगदीश गौतम, रामेन्द्र गौतम, अर्चना सिंह, साधना सिह, रामसागर चतुर्वेदी, पवन बद्री, विनीत पयाशी, शैलू सोनी आदि मौजूद रहे।


भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में बनाएगी अपनी सरकार

प्रदेश अध्यक्ष ने सुबह कामदगिरी प्रदक्षिणा प्रमुख द्वार मंदिर पहुंचकर भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पूजन किया। मंदिर व्यवस्थापक मदनगोपाल ने उनका पट्टा, शाल और भगवान कामदनाथ की फोटो भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में दस सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव हो रहे हैं। भाजपा संगठन ने व्यापक स्तर पर तैयारी की हैं। सरकार के कामकाज लेकर जनता के बीच भाजपा कार्यकर्ता जा रहे है। राहुल गांधी के जलेबी को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यह बयान किस परिप्रेक्ष्य में दिया है। इसकी उन्हे जानकारी नहीं है। हरियाणा चुनाव पर कहा कि तीसरी बार यहां भाजपा सरकार बनाएगी। यूपी में सपा के कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जाने पर कहा कि भाजपा सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति पूरी तरह से कठोर है। सपा सरकार में अपराधियों को सरकार का पूरा संरक्षण प्राप्त होता था।

कार्यकर्ताओं की मेहनत से सदस्यता में लक्ष्य से आगे निकली भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष ने सीतापुर स्थित एक होटल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित बुद्धिजीवी गोष्ठी में कहा कि पूर्व में पार्टी ने 11 करोड लोगो को सदस्य बनाने का काम किया था। इस बार सदस्यता अभियान के प्रथम चरण मे सभी कार्यकर्ताओ के सहयोग से लक्ष्य से आगे निकल चुके है। अब तक एक करोड 70 लाख सदस्य बने है। दूसरा चरण एक अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है। जिसमें कैम्प लगाकर समूहिक सदस्यता अभियान चलेगा। गोष्ठी के बाद ऐचवारा गांव में प्रधान सुनील शुक्ला व मंडल अध्यक्ष आशीष पांडेय की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ। मानिकपुर में प्रदेश अध्यक्ष ने आदिवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं पूंछी। इसके साथ ही उनको पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके बाद वह सीमा से सटे एमपी स्थित धारकुंडी आश्रम पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया।

भूमि पूजन के बाद आधे कार्यक्रम से लौटे कई दिग्गज

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आने पर भूमि पूजन के दौरान पार्टी के ज्यादातर दिग्गज नेता मौजूद रहे। लेकिन कई दिग्गजों को भूमि पूजन के बाद सभा के लिए बनाए गए मंच में जगह न मिलने पर वह आधे कार्यक्रम से ही वापस चले आए। जिसकी चर्चाएं कार्यकर्ताओं के बीच रही। वहीं दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में सदस्यता कम होने पर गोष्ठी के दौरान कुछ पदाधिकारियों को नसीहत देते हुए अभियान में तेजी लाने को कहा। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार की रात ट्रेन से मुख्यालय पहुंचे। उनके स्वागत के लिए पार्टी पदाधिकारी स्टेशन पहुंचे थे। बताते हैं कि यहां पर उनके आने से पहले दो दिग्गजों के बीच कुछ बातों को लेकर आपसी मामूली नोकझोक भी हुई।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story