चित्रकूट में घायलों के लिए देवदूत बने SP अरुण कुमार सिंह, खुद सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Chitrakoot News: चित्रकूट में सड़क हादसे के बाद घायल महिला और युवती की मदद के लिए SP अरुण कुमार सिंह खुद आगे आए। सरकारी वाहन से दोनों को अस्पताल पहुंचाकर पेश की मानवता की मिसाल।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 21 Nov 2026 8:53 PM IST
चित्रकूट में घायलों के लिए देवदूत बने SP अरुण कुमार सिंह, खुद सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
X

Chitrakoot News: मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने सड़क दुर्घटना में घायल महिला और युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनकी मदद की। एसपी के इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की।

जानकारी के अनुसार, थाना मऊ क्षेत्र के ग्राम सुरौधा के पास सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। बाइक पर सवार महिला और युवती भी हादसे में घायल हो गईं। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह अपने एस्कॉर्ट के साथ उसी मार्ग से गुजर रहे थे। दुर्घटना देखकर उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए।

एसपी ने एस्कॉर्ट कर्मियों के सहयोग से दोनों घायलों को अपने सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। अस्पताल पहुंचने के बाद एसपी ने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। साथ ही थाना मऊ पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल सुरक्षित कब्जे में लेने और घायलों के परिजनों को सूचना देने के निर्देश दिए।

एसपी की इस त्वरित पहल से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस अधीक्षक की संवेदनशीलता और मानवीय पहल की सराहना की।

एसपी ने की सावधानी बरतने की अपील

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें, हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और खराब सड़कों व गड्ढों पर विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तत्काल मदद करना प्रत्येक नागरिक का मानवीय कर्तव्य है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Shukla (Chitrakoot)

sunilshukla@newstracksite.vocalwire.com
Next Story