चित्रकूट में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान 45 फॉर्म भरे गए, निरीक्षण में तीन BLO मिले अनुपस्थित

Chitrakoot News: चित्रकूट में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान 45 फॉर्म भरे गए। निरीक्षण में तीन बीएलओ अनुपस्थित मिले, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 21 Nov 2026 9:01 PM IST
चित्रकूट में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान 45 फॉर्म भरे गए, निरीक्षण में तीन BLO मिले अनुपस्थित
X

Chitrakoot News: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न बूथों पर मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म भरने का कार्य कराया गया। अभियान के दौरान कृषक इंटर कॉलेज भंवरी के पांच बूथों पर बीएलओ ने कुल 27 फॉर्म भरे। वहीं प्राथमिक विद्यालय रामनगर में 15 और कंपोजिट विद्यालय जोरवारा में तीन फॉर्म भरवाए गए। इस प्रकार कुल 45 फॉर्म भरे गए।

अभियान के दौरान इंग्लिश मीडियम स्कूल देउधा का निरीक्षण किया गया, जहां तैनात दोनों बीएलओ अनुपस्थित मिले। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी स्वप्निल यादव ने पोद्दार इंटर कॉलेज शिवरामपुर, पुरवा और तरौंहा स्थित विद्यालयों में संचालित बूथों का निरीक्षण किया। यहां भी तीन बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। तीनों सहायक अध्यापक बताए गए हैं।


अपर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी नगर और कर्वी को संबंधित अनुपस्थित बीएलओ से तत्काल स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के दौरान सभी बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित कराने और मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ पूरा कराने पर जोर दिया।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Shukla (Chitrakoot)

sunilshukla@newstracksite.vocalwire.com
Next Story