Chitrakoot News: चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा करेंगे मुख्यमंत्री योगी, बांदा में करेंगे 229 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

Chitrakoot News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 जुलाई को चित्रकूट और बांदा के दौरे पर रहेंगे। चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा के बाद बांदा में ₹709 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।

Newstrack Network
Published on: 8 July 2026 10:29 PM IST (Updated on: 8 July 2026 10:29 PM IST)
CM Yogi Chitrakoot Visit
X

CM Yogi Chitrakoot Visit (Image Credit-Social Media)

लखनऊ, 8 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार 9 जुलाई को चित्रकूट और बांदा के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चित्रकूट के न्यू सर्किट हाउस से

कामदगिरि परिक्रमा स्थल में मौजूद बरहा के हनुमान मंदिर पहुंचेंगे। वहां दर्शन पूजन के बाद कामदगिरि की परिक्रमा करेंगे। कामदगिरि की परिक्रमा लगभग 6 किलोमीटर है, जिसे लगभग 1 घंटे में पूरा किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री फिर से हनुमान मंदिर पहुंचेंगे और फिर वहां से चित्रकूट के न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री बांदा पहुंचेंगे। यहां पं. जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बांदा जनपद की 2 विधानसभाओं (बबेरू एवं बांदा सदर) की लगभग 709 करोड़ रुपए की 229 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र में 171 करोड़ रुपए की लागत से करीब 45 विकास कार्य कराए जा चुके हैं।

इसी तरह बबेरू विधानसभा क्षेत्र में 65 करोड़ की लागत से 64 कार्य कराए गए हैं। जिनका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसी तरह बांदा सदर विधानसभा में 425 करोड़ रुपए की लागत से 40 कार्य और बबेरू विधानसभा में 47 करोड़ की लागत से 80 विकास कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री शहर के कालूकुआ चौराहे में रानी अवन्ति बाई लोधी की मूर्ति का अनावरण कर सकते हैं।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story