×

CM Mamata Banerjee:वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगी सीएम ममता बनर्जी, गंगा आरती में भी होंगी शामिल

CM Mamata Banerjee In Varanasi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दूसरा दौरा है। तृणमूल कांग्रेस मुखिया ममता बनर्जी 3 मार्च को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के साथ एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 2 March 2022 12:38 PM GMT (Updated on: 2 March 2022 1:31 PM GMT)
CM Mamata Banerjee: CM Mamata Banerjee will visit Baba Vishwanath in Varanasi, will also attend Ganga Aarti
X

वाराणसी: सीएम ममता बनर्जी: Photo - Social Media

Varanasi: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद से देश स्तर पर पार्टी विस्तार में जुटीं तृणमूल कांग्रेस मुखिया ममता बनर्जी (Trinamool Congress chief Mamata Banerjee) दो मार्च को पहली बार वाराणसी (Varanasi) पहुंचेंगी। उसी दिन बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) के दर्शन करेंगी। शाम को वह दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी। ममता बनर्जी इसके बाद छावनी स्थित एक होटल में रात में रुकेंगी। 3 मार्च को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के साथ एक जनसभा को संबोधित करेंगी। सभा के बाद ममता बनर्जी वापस लौट जाएंगी।

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने बताया है कि हमारे पास टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी और हमारी अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन का आधिकारिक विवरण नहीं आया है। पर जो जानकारी हमारे पास है उसके अनुसार ममता बनर्जी 2 मार्च की शाम वाराणसी पहुंचेगी। अखिलेश यादव 3 मार्च को वाराणसी पहुंचेंगे। 3 मार्च को ही दोनों नेता समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले 2 दिन के लिए आई थीं लखनऊ

ममता बनर्जी 7 फरवरी को दो दिन के लिए लखनऊ आई थीं। तब उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के समर्थन में सयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। कहा था कि योगी दोबारा आ जाएगा तो सबको खा जाएगा। और उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल था कि जब कोरोना से आप के प्रदेश में लोग मर रहे थे तो आप कहां थे आप उन लोगों के परिवारों से माफी मांगें, लोगों को गंगा में लाशें बहाने के लिए आप की सरकार अव्यवस्थाओं के कारण मजबूर होना पड़ा था। "मैं वाराणसी भी जाऊंगी और शिव मंदिर में दीया भी जलाऊंगी।

मैं चाहती हूं कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा की जीत हो-ममता बनर्जी

मैं जानती हूं कि वाराणसी प्रधानमंत्री जी का संसदीय क्षेत्र है, कोई भी कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है, मैं चाहती हूं कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा की जीत हो"। वैसे उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का कोई नेता चुनाव नहीं लड़ रहा है। अभी हाल में ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेशपति त्रिपाठी ने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी।

रिपोर्ट - प्रशान्त दीक्षित

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story