हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दरबार पहुंचे CM योगी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे पर परमहंस रामचंद्र दास महाराज की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली और राम मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए।

Newstrack Network
Published on: 14 Aug 2026 6:04 PM IST
CM Yogi Adityanath
X

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit: मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सरयू अतिथि गृह से रामकथा पार्क स्थित ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास महाराज के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पार्चन किया। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के प्रथम अध्यक्ष रहे परमहंस रामचंद्र दास महाराज की 23वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

परमहंस रामचंद्र दास महाराज का अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उनसे आत्मीय संबंध रहा है। गोरक्षपीठ के ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के साथ परमहंस रामचंद्र दास रामजन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख संतों में शामिल रहे।

समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री ने विधिवत पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में संत-महंत और श्रद्धालु भी मौजूद रहे। संतों ने भी परमहंस रामचंद्र दास महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के किए दर्शन

समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंगबली के दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद हनुमानगढ़ी स्थित इमली बाग में पहुंचकर स्वर्गीय महंत संत रामदास को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राम मंदिर में रामलला का किया दर्शन-पूजन

हनुमानगढ़ी से मुख्यमंत्री सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला का दर्शन-पूजन किया।

23वें पुण्य स्मृति महोत्सव में हुए शामिल

रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ दिगंबर अखाड़ा पहुंचे, जहां वह ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास महाराज के 23वें पुण्य स्मृति महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संत-महंतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

संत रविदास मंदिर में भी अर्पित की पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री रायगंज स्थित संत रविदास मंदिर भी गए। यहां उन्होंने संत रविदास को नमन करते हुए मंदिर के स्वर्गीय महंत पूज्य बनवारी पति ब्रह्मचारी को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे के दौरान संत समाज और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story