आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे ₹12 हजार

UP Anganwadi Honorarium Hike: योगी सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़ाकर ₹12,000 और सहायिकाओं का ₹4,000 से ₹6,000 कर दिया है। सालाना ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलेगी।

Alakha Singh
Published on: 9 Sept 2026 4:08 PM IST
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे ₹12 हजार
X

UP Anganwadi honorarium hike: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बड़ा इजाफा किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को घोषणा की कि अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने ₹12,000 मानदेय मिलेगा। इससे पहले उन्हें ₹8,000 प्रति माह मिलते थे।

वहीं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं का मानदेय भी ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 प्रति माह कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

साड़ी खरीदने के लिए ₹500 अतिरिक्त

मानदेय बढ़ाने के साथ सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी खरीदने के लिए ₹500 अतिरिक्त देने का भी ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन घोषणाओं से राज्य सरकार पर करीब ₹20 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साथ-साथ एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान इन फ्रंटलाइन वर्कर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश को इस सदी की सबसे बड़ी महामारी से निपटने में मदद की।


सालाना ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए सरकार ने स्वास्थ्य सुविधा का भी ऐलान किया है। अब हर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को सालाना ₹5 लाख तक के कैशलेस स्वास्थ्य उपचार की सुविधा मिलेगी।

इस फैसले से कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी खर्च के मोर्चे पर बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यूपी में कितनी हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं?

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 71,310 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती की गई है।

इनमें:

21,804 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

49,506 आंगनवाड़ी सहायिका

शामिल हैं।

शिक्षा मित्रों के बाद आंगनवाड़ी कर्मियों को राहत

आंगनवाड़ी मानदेय में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में इजाफा कर चुकी है।

फरवरी में किए गए फैसले के तहत शिक्षा मित्रों का मासिक मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 और अनुदेशकों का मानदेय ₹9,000 से बढ़ाकर ₹17,000 किया गया था। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से प्रभावी बताई गई थी।

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को फ्री बस यात्रा

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल के दिनों में महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। 25 अगस्त को राज्य कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को सरकारी साधारण बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा की मंजूरी दी थी।

‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत करीब 88,500 महिलाएं रोजाना इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। सरकार के मुताबिक इस योजना पर करीब ₹22.5 करोड़ प्रति माह खर्च होने का अनुमान है।

इस सुविधा के लिए पात्र महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले बड़े ऐलान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल प्रस्तावित हैं। ऐसे में सरकार की ओर से अलग-अलग वर्गों के लिए किए जा रहे इन कल्याणकारी ऐलानों को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि सरकार इन फैसलों को कर्मचारियों और आम लोगों को राहत देने वाली योजनाओं के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन चुनावी साल में इनकी राजनीतिक अहमियत भी बढ़ गई है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a Senior journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. At Livehindustan Alakha has worked on National, States and Utility beats (Career Beat in last 4 years mainly), Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma in Journalism from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story