पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर CM योगी ने जताया शोक, घर पहुंचकर दी सांत्वना

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर उनकी पत्नी सत्यवती मिश्र के निधन पर शोक जताया और परिजनों को सांत्वना दी।

Newstrack Network
Published on: 20 Sept 2026 9:35 PM IST
CM Yogi Adityanath
X

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गौतमबुद्ध नगर पहुंचे। वे पूर्व राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रहे कलराज मिश्र के घर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर शोक जताया।

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का विगत 13 सितंबर को देहांत हो गया था। मुख्यमंत्री ने मिश्र के घर पहुंचकर उनकी पत्नी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, अशोक वाजपेयी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर आदि मौजूद रहे।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story