TRENDING TAGS :
CM योगी ने दो परिवारों को दी आर्थिक सहायता, दुख की घड़ी में परिवारों के साथ हुए खड़े
CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सड़क हादसे और बीमारी से अपनों को खोने वाले दो परिवारों से मुलाकात कर संवेदना जताई। दोनों परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग-अलग कारणों से अपने प्रियजन को खोने वाले दो परिवारों से बुधवार को मुलाकात की। सांत्वना देकर उनका दुख साझा किया और आर्थिक सहायता का संबल प्रदान किया। उन्होंने दोनों परिवारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।
बुधवार को गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के दो परिवारों से मिले। इनमें से एक परिवार के सदस्य, औरंगाबाद गांव के आदित्य प्रजापति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जबकि दूसरे परिवार में मुन्नी देवी के पति का कैंसर से निधन हो गया था। सीएम योगी ने दोनों परिवारों को ढांढस बंधाया और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
Next Story


