UP News: फतेहपुर हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और त्वरित इलाज के निर्देश दिए।

Newstrack Network
Published on: 28 Sept 2026 11:03 PM IST
UP News: फतेहपुर हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
X

Fatehpur Accident News

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर में सोमवार को हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने जनहानि पर शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों व घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि जनपद फतेहपुर में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया।उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने एवं घायलों के परिजनों से संवाद कर हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story