×

अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर बरसे योगी, कहा- कांग्रेस को इस कृत्य के लिए जनता सजा देगी

उन्होंने कहा कि हमें दुख है कि कांग्रेस अपने संस्थापकों के मूल्यों को भी नकारा है, आज का नेतृत्व बिल्कुल फेल है। अगस्ता वेस्टलैंड की जो परतें खुल रही है। कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, वो चरित्र से देश के आम नागरिकों और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती रही है।

Shivakant Shukla
Published on: 31 Dec 2018 9:52 AM GMT
अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर बरसे योगी, कहा- कांग्रेस को इस कृत्य के लिए जनता सजा देगी
X

लखनऊ:सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रेस कांफ्रेंस में नववर्ष की शुभकामनाऐं दिया। साथ ही कांग्रेस पर जमकर ​बरसे, उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी है,वह हमेशा देश की सुरक्षा से खेलवाड़ करती रही है। कांग्रेस ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को दूषित किया है, यह समय समय पर सामने आया भी है।

उन्होंने कहा कि हमें दुख है कि कांग्रेस अपने संस्थापकों के मूल्यों को भी नकारा है, आज का नेतृत्व बिल्कुल फेल है। अगस्ता वेस्टलैंड की जो परतें खुल रही है। कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, वो चरित्र से देश के आम नागरिकों और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती रही है।

ये भी पढ़ें— श्रीराम जानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, कीमत 50 लाख से भी ज्यादा

2004 से 2014 तक इस देश के अंदर कोई ऐसा क्षेत्र नही था जहां कांग्रेस ने भ्रष्टाचार न किया हो, जल थल और नभ हर जगह भ्रष्टाचार कांग्रेस की यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुआ है। हमें दुख है कि कांग्रेस अपने संस्थापकों के मूल्यों को भी नकारा है, आज का नेतृत्व बिल्कुल फेल है, अगस्ता वेस्टलैंड की जो परते खुल रही है। अगस्ता वेस्टलैंड मामले में जांच के दौरान जो कड़ियां खुलकर सामने आ रही है, उसको गंभीरता से लेने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें— बांग्लादेश : पहली बार इस्तेमाल हुई ईवीएम, कई स्थानों पर आई दिक्कत

उन्होंने कहा कि भारत के सबसे बड़े राजनीतिक हैसियत रखने वाले परिवार और श्रीमती गांधी के बारे में क्रिश्चियन मिशेल की गिरफ्तारी के बाद कई बातें निकलकर सामने आई है। 3700 करोड़ के इस घोटाले में 360 करोड़ की रिश्वतखोरी हुई है जिसमें 150 करोड़ की रिश्वत कांग्रेस के नेताओं को दी गई है। इंडियन एयर फोर्स द्वारा साल 2009-10 में जिन 12 अगस्ता वेस्टलैंड हैलीकॉप्टर को खरीदने की जरूरत बताई गई थी, शुरुआत से ही कांग्रेस ने उसमें भ्रष्टाचार किया है। क्रिश्चियन मिशेल की गिरफ्तारी के बाद अब पूरी तरह साबित हो चुका है इस पूरे मामले में कांग्रेस की संलिप्तता है।

ये भी पढ़ें— 1984 सिख विरोधी दंगा: कांग्रेस नेता सज्जन कुमार ने किया कोर्ट में सरेंडर

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब चोरी और सीनाजोरी की कहावत को चरितार्थ कर रही है, लेकिन कांग्रेस को अपने कृत्यों के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इटालियन कोर्ट ने भी इस मामले में कांग्रेस का नाम जाहिर किया है, इसीलिए पूरी कांग्रेस पार्टी के साथ राहुल गांधी को भी देश से माफी मांगनी चाहिए। देश की जनता कांग्रेस के इस कृत्य के लिए सजा देगी।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story