Cockroach Janata Party की UP चुनाव में एंट्री! इस मुस्लिम नेता ने किया इलेक्शन लड़ने का ऐलान

Cockroach Janata Party: अब्बास अंसारी से जब पत्रकारों ने पूछा कि 2027 का विधानसभा चुनाव वे किस पार्टी से लड़ेंगे। तो अब्बास अंसारी ने चुटकी लेते हुए कहा कि इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी काफी चर्चा में है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 23 May 2026 1:58 PM IST
Cockroach Janata Party
X

Cockroach Janata Party

Cockroach Janata Party: उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अभी से बढ़ गयी हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चर्चित “पार्टी” के नाम से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस पार्टी का नाम है काॅकरोच जनता पार्टी यानि सीजेपी। सोशल मीडिया पर इस पार्टी के नाम के वायरल होने के बाद शुरूआत में लोग इसे केवल मजाक और मीम्स मान रहे थे, लेकिन अब इस दल ने कई बड़े सियासी दलों की लोकप्रियता को भी पीछे छोड़ दिया है। सीजेपी की अब यूपी राजनीति में भी एंट्री हो गयी है। सियासी गलियारों में इस पार्टी की काफी चर्चा हो रही है।

हाल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस पार्टी का नाम लेते हुए एक क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा था बीजेपी बनाम सीजेपी। अखिलेश यादव ने इस पोस्ट को लेकर यूपी राजनीति में हलचल तेज हो गयी थी। वहीं अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता और मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी ने भी कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर बेहद मजाकिया अंदाज में बड़ा बयान दिया है।

सीजेपी की सदस्यता दिला दें, चुनाव लडूंगाः अब्बास

मऊ दौरे पर पहुंचे विधायक अब्बास अंसारी से जब पत्रकारों ने पूछा कि 2027 का विधानसभा चुनाव वे किस पार्टी से लड़ेंगे। तो अब्बास अंसारी ने चुटकी लेते हुए कहा कि इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी काफी चर्चा में है। क्यों न उसी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली जाए। अगर उसका कहीं कार्यालय खुला हो तो वहां ले चले और सदस्यता दिला दें। अब्बास अंसारी के इस बयान को राजनीतिक संकेतों से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं बातचीत के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी सदस्यता के लिए कह रहे थे।

मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी ने इन बयानों ने यूपी की सियासत में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। कयास लगाए जाने लगे हैं कि आने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान अब्बास अंसारी समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी तक सपा की ओर से इस मुद्दे पर कोई बयान सामने नहीं आई है। उत्तर प्रदेश राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह के संकेत देने वाले बयान चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Content Writer Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story