×

नोटबंदी के विरोध में हुए कांग्रेसी प्रदर्शन में नहीं दिखे राजबब्बर

Anoop Ojha
Published on: 12 Nov 2018 10:34 AM GMT
नोटबंदी के विरोध में हुए कांग्रेसी प्रदर्शन में नहीं दिखे राजबब्बर
X

लखनऊ: कांग्रेसी नेता सोमवार को नोटबंदी के विरोध में गोमतीनगर स्थित आरबीआई दफ्तर के सामने धरने पर बैठे और इसे भाजपा सरकार का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला करारते हुए इसके पर्दाफाश का ऐलान भी किया। चौकीदार चोर है, देश की जनता पूछ रही है मिलोगे किस चौराहे पर। इस नारे के साथ चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से राज बब्बर नदारद रहें।

पार्टी के प्रवक्ता वीरेंद्र मदान के मुताबिक सभी जिलों के मुख्यालयों पर यह धरना चल रहा है। मोदी सरकार के इस अभियान को इंडियन इकानमी की रीढ तोड़ने वाला करारते हुए मदान ने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी को भ्रष्टाचार पर लगाम का साधन बताया था। पर यह पूरी तरह फेल हो गया। आरबीआई के आंकड़े भी इसकी पुष्टि कर चुके हैं। सरकार के असली चेहरे को सामने लाना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी सायंकाल कैंडिल मार्च निकालेगी। इसकी अगुवाई महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी करेंगी। कैंडिल मार्च राजभवन से गांधी प्रतिमा(जीपीओ पार्क) हजरतगंज तक होगा। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के खिलाफ निकाला जा रहा कैंडिल मार्च।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story