Akhilesh Yadav: साइकिल ही विकल्प है..., पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

Akhilesh Yadav: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पोस्ट यह भी लिखा कि आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 15 May 2026 9:57 AM IST
Akhilesh Yadav on Fuel Price Hike
X

Akhilesh Yadav on Fuel Price Hike

Akhilesh Yadav on Fuel Price Hike: देशभर में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की दामों में तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच दिवसीय विदेश दौरे से पहले पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी होने से आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है। वहीं विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला कर रही है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सरकार पर तंज कसा। उन्होंने बेहद मजाकिया अंदाज में एक कार्टून तस्वीर शेयर किया। जिसमें पीएम मोदी की अपील ‘पेट्रोल कम खर्च करें’ पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि हमने तो पहले ही कहा है कि साइकिल से बेहतर कुछ नहीं। इसके साथ ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पोस्ट यह भी लिखा कि आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है।

वहीं पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी किये जाने पर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी प्रतिक्रिया की। उन्होंने दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उधर मोदी जी विदेश यात्रा पर गए। इधर पूरे देश को पेट्रोल और डीजल की महंगाई का तोहफा दे दिया। उन्होंने बीते दिनों संपन्न हुए चुनाव को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि काश अभी तक चुनाव ही चल रहे होते तो शायद पेट्रोल और डीजल महंगा ही न होता।

दूध के दामों में भी इजाफा

पेट्रोल और डीजल के दामों में शुक्रवार सुबह इजाफा होने से पहले भारत के दो बड़ी डेयरी प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने बीते दिनों दूध की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी कर दी थी। बीते बुधवार को अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी किये जाने की घोषणा की थी। अचानक इस तरह महंगाई बढ़ने से आम आदमी के बजट पर जबरदस्त बोझ बढ़ गया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story