×

विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में छाए निर्दलीय, नोटा का भी खूब हुआ प्रयोग

गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के देर रात आए परिणाम में अध्यक्ष पद पर अमन यादव बिजयी घोषित हुए। अमन ने एबीवीपी के योगेश्वर पांडेय को करीब 1100 वोटों के अंतर से हरा दिया। उन्हें 2303 वोट प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर अखिलदेव त्रिपाठी विजयी रहे। उन्होंने अमित यादव को 20 वोटों से हराया।

zafar
Published on: 22 Sep 2016 7:57 AM GMT
विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में छाए निर्दलीय, नोटा का भी खूब हुआ प्रयोग
X

ddugu students union-independents dominates

गोरखपुर: दस साल बाद हुए छात्र संघ चुनाव में निर्दलियों का बोलबाला रहा। चार प्रमुख पदों के लिए तीन निर्दलीय चुनाव जीत गए। संगठन के नाम पर एकमात्र सीट पुस्तकालय मंत्री के रूप में एबीवीपी के खाते में गई। 600 से ज्यादा छात्रों ने नोटा का प्रयोग किया।

निर्दलियों का बोलबाला

-गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के देर रात आए परिणाम में अध्यक्ष पद पर अमन यादव विजयी घोषित हुए।

-अमन ने एबीवीपी के योगेश्वर पांडेय को करीब 1100 वोटों के अंतर से हरा दिया। उन्हें 2303 वोट प्राप्त हुए।

-उपाध्यक्ष पद पर अखिलदेव त्रिपाठी विजयी रहे। उन्होंने अमित यादव को 20 वोटों से हराया। अखिल को 1276 वोट मिले।

-महामंत्री पद पर ऋचा चौधरी ने कब्जा किया। ऋचा ने पवन पांडेय को हराया। उन्हें 985 वोट मिले।

-पुस्तकालय मंत्री का पद एबीवीपी के खाते में गया। इस पद पर दीपक कुमार यादव विजयी रहे। उन्हें 1725 वोट मिले।

नोटा का प्रयोग

-मतदान में करीब 3800 छात्रों और 2500 छात्राओं ने वोट डाले।

-विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए छात्रों और चुनाव प्रबंधन से जुड़े लोगों का आभार भी जताया।

-दलीय राजनीति को नकारने वाले इन छात्रों ने इस बार नोटा का भी जम कर प्रयोग किया।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटो...

ddugu students union-independents dominates

ddugu students union-independents dominates

ddugu students union-independents dominates

zafar

zafar

Next Story