सरकारी आवास में महिला से हुई छेड़छाड़, कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाने के बाद की घिनौनी हरकतें, SSO समेत कई पर FIR

Deoria News: मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के एक SSO (सब स्टेशन ऑपरेटर) सहित कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Priya Singh Bisen
Published on: 8 July 2026 3:03 PM IST (Updated on: 8 July 2026 3:04 PM IST)
Deoria News
X

Deoria News

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बहुत बड़ा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी आवासों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कई तरह के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे उसकी सहेली बहाने से बिजली विभाग के एक सरकारी आवास पर ले गई, जहां कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई गई। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर हाथापाई भी की। मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के एक SSO (सब स्टेशन ऑपरेटर) सहित कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता के मुताबिक, घटना 3 जुलाई की रात की है। उसका कहना है कि उसकी एक परिचित महिला उसे पुलिस लाइन के पास स्थित बिजली विभाग के सरकारी आवास पर लेकर गई थी। वहां पहले उसे कोल्ड ड्रिंक दी गई, जिसमें कथित रूप से शराब मिलाई गई थी। कुछ देर बाद जब उसे नशा महसूस होने लगा, तभी वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ कथित रूप से अशोभनीय हरकतें शुरू कर दीं।

महिला का आरोप है कि उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की और उसे डराने-धमकाने का भी प्रयास किया। किसी तरह वह वहां से निकलने में सफल रही और सड़क पर पहुंचकर तत्काल UP-112 पर कॉल कर पुलिस को इस घटना की पूरी जानकारी दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, FIR दर्ज

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की। इसके बाद महिला को सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया। बाद में पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जांच तेज कर दी गई। पुलिस ने महिला, उसकी सहेली और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की। इसके बाद उपलब्ध शिकायत और प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर बिजली विभाग के SSO, महिला की सहेली, उसके पिता तथा कुछ अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

कई लोगों से पूछताछ, जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में बिजली विभाग से जुड़े कई कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। साथ ही घटना के दौरान सरकारी आवास में कौन-कौन मौजूद था, इसकी भी जानकारी इकठ्ठा जा रही है। जांच टीम आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच-पड़ताल कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष रूप से जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई साक्जत तरीके से की जाएगी।

पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत FIR दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अगर आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह मामला देवरिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी साक्ष्यों और बयानों का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाएगा।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story