×

Deoria mahotsav 2024: महोत्सव के समापन में पहुंचे मंत्री दयाशंकर सिंह, राम राज्यारोहण का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक

Deoria mahotsav 2024:

Shailesh Kumar Mishra
Published on: 12 Feb 2024 12:09 PM GMT
Deoria News
X

Minister Dayashankar Singh arrived at Deoria Mahotsav source: Newstrack 

Deoria mahotsav 2024: जनपद के चीनी मिल ग्राउण्ड में 04 फरवरी से चल रहे देवरिया महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। आयोजित समापन समारोह में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि के रुप में शामिल रहे तथा पूर्जन अर्चन के साथ महोत्सव समापन किया।

एक सप्ताह तक चले रंगीन और उत्साहभरे कार्यक्रम

04 फरवरी से प्रारम्भ हुआ देवरिया महोत्सव का आज 12 फरवरी को पूरे वैदिक रीति रिवाजो, मंत्रों उच्चारण व हवन के साथ इसका समापन हुआ है। इस महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला और साथ ही साथ राष्ट्रीय स्तर के भी कलाकार प्रतिदिन यहां आते रहे एवं अपनी कला के द्वारा सभी दर्शकों का मन भी मोहा। इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेश व केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी। जनपद देवरिया मे जो विकास हुआ है, उसकी भी झलक महोत्सव में दिखाई गयी। इस महोत्सव में पूरे जनपद के लोग शामिल हुए। यहां के अधिकारियों ने बहुत ही मेहनत करके इस महोत्सव के आयोजन को सफल बनाया।

दिल्ली के कलाकारों ने प्रस्तुत की भगवान राम की कथा

देवरिया महोत्सव के दौरान रामराज्यारोहण का भावपूर्ण मंचन हुआ। कलाकारों ने तीन चरणों में भगवान राम की कथा प्रस्तुत की, जिसमें अयोध्या पुनरागमन की कथा को अत्यंत रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया। दिल्ली के श्री रासबिहारी मयूर ग्रुप के कलाकारों ने इसका मंचन किया, जिसे जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने सराहा और कलाकारों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने आयोजन के लिए प्रशासन की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को बधाई देते हुए कहा कि 11 फरवरी को महोत्सव में राम दरबार कार्यक्रम एवं आज समापन के अवसर पर प्रभारी मंत्री के रुप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनपद वासियों को बधाई दी एवं कहा कि अगले साल भी भव्य महोत्सव कराया जायेगा।

समापन समारोह में डीएम अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि सबके सहयोग से इस भव्य आयोजन को सफल रुप दिया गया है। जिले की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों से आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। पूजन कार्य आचार्य घनश्यामानंद ओझा के नेतृत्व में नर्वदेश्वर पाण्डेय, ज्योतिषाचार्य शंख बाबा, विकास कुमार पाण्डेय सहित विद्वान ब्राह्मणों ने संपन्न किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, किच्छा (उत्तराखंड) के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा नेता जितेंद्र राव, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story