TRENDING TAGS :
Ram Mandir Donation Row: राम भक्तों की अग्नि परीक्षा न लें...देवरिया में गरजे CM योगी
Ram Mandir Donation Row: देवरिया में 456 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बड़ा बयान दिया। कहा कि एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्रवाई शुरू हो गई है, जन आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
Image Source- Social Media
Ram Mandir Donation Row: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एसआईटी (SIT) की रिपोर्ट आते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने साफ कहा कि जन आस्था (Public Faith) के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पूरे मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होगा। मुख्यमंत्री ने यह बातें देवरिया में 456 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं (Development Projects) के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहीं।
एसआईटी रिपोर्ट पर बोले, कार्रवाई शुरू हो चुकी है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने पहले दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी। उन्होंने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट आते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है और सरकार की मंशा साफ है कि पूरे मामले में सच्चाई सभी के सामने आए। उन्होंने कहा कि जन आस्था के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर साधा निशाना
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक पक्ष कहता था कि भगवान राम (Lord Ram) हैं ही नहीं, यानी वह अयोध्या (Ayodhya) को भी नकारना चाहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग लगातार न्यायालय में मुकदमा लड़ते रहे और राम जन्मभूमि मंदिर (Ram Janmabhoomi Temple) के निर्माण के खिलाफ वकीलों की फौज खड़ी करते रहे।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दूसरा पक्ष वह था जो जय श्री राम (Jai Shri Ram) का नारा लगाने पर लाठी और गोली चलाता था। उन्होंने कहा कि भगवान राम का नाम लेने वालों पर कार्रवाई करने वाले लोग आज आस्था के साथ खिलवाड़ की बात कर रहे हैं।
"राम भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ न करें"
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग आज आस्था की बात कर रहे हैं, वही पहले राम नवमी (Ram Navami) पर दंगे करवाते थे, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (Krishna Janmotsav) पर प्रतिबंध लगाते थे, कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) नहीं निकलने देते थे और दुर्गा पूजा (Durga Puja) के दौरान भी दंगे करवाते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को केवल लूटा ही नहीं, बल्कि नोंचा भी है। बेइमानी और भ्रष्टाचार के जो कीर्तिमान स्थापित किए गए, वही लोग आज अयोध्या को लेकर आरोप लगा रहे हैं, जो स्वीकार्य नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि पूरे मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राम भक्तों की अग्नि परीक्षा न लें और उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करना बंद करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास तथ्य या प्रमाण हैं तो उन्हें एसआईटी के सामने पेश करें। यदि कोई प्रमाण नहीं है तो बेबुनियाद आरोप-प्रत्यारोप बंद किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार पूरे मामले में निष्पक्ष जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।


