TRENDING TAGS :
Deoria: रिश्ते शर्मसार, भतीजी को होटल ले गया चाचा और नशीला पदार्थ खिला किया दुष्कर्म
Deoria: जिला पंचायत सदस्य का पति मनोज कनौजिया घुमाने ले जाने की बात कहकर अपने साथ देवरिया रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक होटल में ले गया।
Deoria News: जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। सलेमपुर थाना क्षेत्र के महिला जिला पंचायत सदस्य के पति पर पड़ोस में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पीड़िता के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते दस दिन पहले किशोरी को जिला पंचायत सदस्य का पति मनोज कनौजिया घुमाने ले जाने की बात कहकर अपने साथ देवरिया रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसे ने किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब वह नषीले पदार्थ के असर के चलते बेहोश हो गयी। तब उसने किशोरी के साथ दुराचार किया। यहीं नहीं आरोपी ने किशोरी का अश्लील वीडियो भी बनाया। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने पूरी आपबीती परिजनों को बतायी।
जिसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंच गये और एफआईआर दर्ज करवायी। परिवार ने आरोपी की खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने सलेमपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 39 के जिला पंचायत सदस्य के पति पर पॉक्सो एक्ट, दुराचार और जान से मारने की धमकी देने को मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की तलाष की जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली देवरिया में शिकातय मिली है। जिसमें पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके रिश्ते के चचेरे भाई ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।