TRENDING TAGS :
Prateek Yadav: प्रतीक यादव का आखिरी चौंकाने वाला फैसला! सारी जायदाद बेटियों के नाम? अपर्णा का जिक्र तक नहीं, आखिर क्यों लिया ये फैसला?
Prateek Yadav Property News: प्रतीक यादव के निधन के बाद अब एक और चौंकाने वाली चर्चा सामने आयी है। सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव ने अपने आखिरी समय में एक वसीयत तैयार करवायी थी।
Prateek Yadav
Prateek Yadav Property News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बीते बुधवार को निधन हो गया था। गुरूवार को पार्थिक शरीर कर अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। प्रतीक यादव के निधन से मुलायम सिंह परिवार को गहरा झटका लगा है। प्रतीक यादव के निधन के बाद अब एक और चौंकाने वाली चर्चा सामने आयी है। सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव ने अपने आखिरी समय में एक वसीयत तैयार करवायी थी। जिसके तहत उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति अपनी दोनों बेटियों के नाम कर दी है।
यहां तक तो बात समझ में आती है लेकिन कथित वसीयत में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि उसमें पत्नी अपर्णा यादव के नाम को लेकर किसी भी तरह को जिक्र नहीं किया गया है। प्रतीक यादव की कथित वसीयत की खबर सामने आते सियासी गलियारों नई बहस छिड़ गई है। अब सभी के मन में यही जिज्ञासा उभरने लगी है कि आखिर ऐसी कौन की स्थितियां बनी होगीं कि प्रतीक यादव को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा।
कथित वसीयत की सबसे खास बात यह भी है कि उसमें बेटियों की उम्र को लेकर भी कई शर्तें रखी गयी है। जिसमें उम्र के हिसाब से अधिकार मिलने और संपत्ति बेचने की बात का भी जिक्र है। सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव की कथित वसीयत में साफ लिखा गया है कि उनकी पूरी संपत्ति दोनों बेटियों को मिलेगी। इसके साथ ही यह दावा किया गया है कि बड़ी बेटी के 25 से 27 साल की आयु पूरी होने के बाद ही अपने हिसाब से संपत्ति का इस्तेमाल और उसे बेचने का अधिकार मिलेगा।
तब तक पूरी संपत्ति का इस्तेमाल तो किया जा सकेगा, लेकिन बेचने का अधिकार किसी को भी नहीं होगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई की कथित वसीयत की खबर सामने आने के बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। सभी यह जानना चाह रहे हैं कि क्या प्रतीक को किसी अनहोनी की आशंका थी या फिर कोई और ही वजह है।


