UP Electricity Price Hike: उत्तर प्रदेश में बिजली हुई महंगी, बिलों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी

UP Electricity Price Hike: यूपी पावर कॉरपोरेशन ने बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क वसूलने का फैसला किया है। यह राशि ‘ईंधन अधिभार’ के नाम पर उपभोक्ताओं से ली जाएगी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 30 May 2026 11:32 AM IST (Updated on: 30 May 2026 12:30 PM IST)
UP Electricity Price Hike
X

UP Electricity Price Hike

UP Electricity Price Hike: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही बड़ा झटका लगने वाला है। यूपी पावर कॉरपोरेशन ने बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क वसूलने का फैसला किया है। यह राशि ‘ईंधन अधिभार’ के नाम पर उपभोक्ताओं से ली जाएगी। बढ़ी हुई दरों का असर जून महीने के बिजली बिलों में दिखाई देगा।

नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को अपने मौजूदा बिजली बिल के अलावा 10 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान करना होगा। ऐसे समय में जब कई क्षेत्रों में बिजली कटौती और आपूर्ति संबंधी समस्याओं को लेकर लोगों में पहले से नाराजगी है, बिजली दरों में यह बढ़ोतरी आम जनता के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ साबित हो सकती है।


बिजली विभाग का कहना है कि ईंधन लागत में बढ़ोतरी और उत्पादन खर्च बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया है। हालांकि उपभोक्ता संगठनों ने इस फैसले पर चिंता जताई है और सरकार से राहत देने की मांग की है। बिजली बिल में बढ़ोतरी का असर घरेलू, व्यावसायिक और अन्य सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर (आईटी) ने अधिकारियों को पत्र जारी कर जून 2026 से ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार (FPPAS) लागू करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि नियामक प्रावधानों के तहत यह अतिरिक्त शुल्क सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं पर लागू किया जाए, ताकि बढ़ी हुई ईंधन और बिजली खरीद लागत की भरपाई की जा सके।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Content Writer Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story