Etah News: संकिसा जाने निकले 12 वर्षीय छात्र को पुलिस ने सकुशल बरामद किया

Etah News: 2 साल का छात्र संकिसा देखने साइकिल से निकला, पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

Sunil Mishra
Published on: 1 Oct 2025 10:29 AM IST
Etah News: संकिसा जाने निकले 12 वर्षीय छात्र को पुलिस ने सकुशल बरामद किया
X

Etah News

Etah News: बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा को देखने की चाहत में एक 12 वर्षीय छात्र अपने परिजनों को बिना बताए ही घर से निकल पड़ा। बच्चे के घर से गायब हो ने व किसी अनिष्ट की आशंका के चलते परिजनों में हडकंप मच गया। लेकिन मामला कुछ और ही निकला साइकिल से अकेले फर्रुखाबाद जनपद जाने की राह पकड़ चुके छात्र को जलेसर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश कर कुछ ही घंटों में बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली जलेसर क्षेत्र के नगला गुलाब नगला मितन निवासी 12 वर्षीय सागर यादव पुत्र सुरेंद्र सिंह मंगलवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने घर से निकला था। लेकिन ट्यूशन के बाद घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी खोजबीन करने लगे। काफी तलाशने के बाद भी जब सागर का पता नहीं चला तो परिजनों ने कोतवाली जलेसर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार को सूचना दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक जलेसर अमित कुमार ने पुलिस टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कैमरों की जांच के दौरान छात्र सागर को साइकिल से जलेसर बाइपास की ओर जाते हुए देखा गया। सुराग पकड़कर पुलिस टीम ने आगे की तलाश शुरू की और घंटों की मशक्कत के बाद जैथरा थाना क्षेत्र के पास से छात्र को बरामद कर लिया।

पूछताछ में सागर ने बताया कि वह फर्रुखाबाद जनपद के संकिसा स्थित गौतम बुद्ध आश्रम और बौद्ध स्थल देखने के लिए अकेले ही साइकिल से जा पड़ा था। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया।बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और जलेसर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

1 / 6
Your Score0/ 6
Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

Next Story