Eta News: संयुक्त प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस, निष्पक्ष समचार लेखन पर जोर

Eta News: संयुक्त प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश की गोष्ठी में विधायक विपिन वर्मा डेविड समेत वक्ताओं ने तथ्यपरक, जिम्मेदार और निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व पर विचार रखे।

Sunil Mishra
Published on: 30 May 2026 10:49 PM IST
United Press Club celebrates Hindi Journalism Day
X

संयुक्त प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस, निष्पक्ष समचार लेखन पर जोर (Photo- Newstrack)

Eta News: एटा। जनपद मुख्यालय स्थित संयुक्त प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश कार्यालय, शहीद पार्क पर शनिवार को 200वें हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रमुख अनिल गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील मिश्रा तथा जिला सूचना अधिकारी कमलदीप सिंह उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विपिन वर्मा डेविड ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता समाज को दिशा देने वाला एक पवित्र और जिम्मेदारी भरा कार्य है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को तथ्यों के आधार पर कार्य करना चाहिए तथा किसी के चरित्र हनन वाली पत्रकारिता से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक गलत सूचना समाज पर दूरगामी प्रभाव डाल सकती है, इसलिए पत्रकारिता में ईमानदारी और संवेदनशीलता बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रमुख अनिल गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय संचार क्रांति का दौर है, जहां खबरें कुछ ही सेकंड में दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंच जाती हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है तथा बिना पुष्टि के किसी भी खबर का प्रकाशन पत्रकारिता की साख को नुकसान पहुंचा सकता है।

पत्रकारिता के मूल्यों को याद करने का अवसर

संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता आज भी करोड़ों लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बनी हुई है और समाज, प्रशासन, राजनीति व जनसरोकारों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

अपर जिला सूचना अधिकारी कमलदीप सिंह ने कहा कि पत्रकार और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय समाज के हित में आवश्यक है। वहीं वरिष्ठ पत्रकारों ने बदलते दौर में पत्रकारिता के सामने मौजूद चुनौतियों और अवसरों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में संयुक्त प्रेस क्लब के महामंत्री प्रमोद लोधी एवं वरिष्ठ पत्रकार आरबी गुप्ता ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम है। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और निस्वार्थ भाव से पत्रकारिता करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मदन गोपाल शर्मा, राकेश कश्यप, दिनेश चंद्र शर्मा, महेश सोलंकी, उमाकांत तिवारी, सुनील यादव, एपी चौहान, काजल सिंह सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मिथलेश शर्मा ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

कार्यक्रम में संगठन मंत्री संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष दलवीर सिंह, संयुक्त सचिव मोहसिन मलिक, वीरेंद्र सिंह गहलौत, प्रदीप वर्मा, संदीप दीक्षित, शुभ मिश्रा, शाहिल मोहसिन, राजेश गुप्ता, ज्ञानेश कुमार, रामप्रसाद माथुर, जय प्रकाश वर्मा अखिल भारतीय किसान यूनियन के अखिल संघर्षी, तारिक अहमद तथा वरिष्ठ पत्रकार आरबी गुप्ता मौहम्मद अशरफ, मोहित यादव सहित भारी संख्या में जनपद एवं वाहर के पत्रकार गणों ने सहभागिता की।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story