Etah Kasganj News: कासगंज में अखिलेश का आरोप, सीधी रिश्वतखोरी और फर्जी एनकाउंटर, सत्ता में आए तो होगी जांच

Etah Kasganj News: सपा नेता अखिलेश यादव का आरोप, उत्तर प्रदेश में लूटने वालों की सरकार सीधी रिश्वत ली जा रही है सरकार बदली तो फर्जी एनकाउंटरों की होगी जांच पुलिस वाले जायेंगे जेल

Sunil Mishra
Published on: 12 Jun 2026 6:43 PM IST (Updated on: 12 Jun 2026 7:53 PM IST)
Etah Kasganj News: कासगंज में अखिलेश का आरोप, सीधी रिश्वतखोरी और फर्जी एनकाउंटर, सत्ता में आए तो होगी जांच
X

Etah Kasganj News: जनपद कासगंज में आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पहुंचें। जहां उन्होंने पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव के उर्मिला गार्डन का फीता काट कर उद्घाटन किया और पूर्व सांसद देवेंद्र यादव के सपा में शामिल होने की घोषणा की। उसके बाद उन्होंने संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कासगंज की धरती हिन्दू मुस्लिम एकता की धरती है।

कासंगज में पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र को सपा जॉइन कराई

इस कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे पर डकैती पड़ रही है। बीजेपी को अपना विरोध स्वीकार नहीं है। अगर कोई विरोध करेगा, तो उसका एनकाउंटर कर देंगे। जेल भेज देंगे। गैस सिलेंडर महंगा हुआ है, पेपर लीक हो रहे हैं। भाजपा वाले खुद को सनातनी बताते हैं, लेकिन ये सनातनी नहीं हैं। शंकराचार्य सरकार की कमियां बता रहे थे, इसलिए उनके साथ गलत किया गया। सपा शंकराचार्य के साथ है।



सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव को सपा जॉइन कराई। देवेंद्र यादव लोकसभा 2024 चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। अखिलेश को एक बाबा ने मंच पर मुकुट पहनाया, जिस पर अखिलेश बोले- ये बाबा जिन्होंने मुकुट पहनाया, ये किसी और के भी हमशक्ल लगते हैं। मुकुट पहनाने से ज्यादा उनका इंटरेस्ट था कि उनकी फोटो खिंच जाए और रील बन जाए। रील के लिए बाबा जी अपना आध्यात्मिक काम छोड़कर सोशल मीडिया पर असर डाल रहे हैं।

भाजपा सरकार सिर्फ लूटने का काम कर रही' पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- जो सरकार चल रही है, वो सिर्फ लूटने के लिए चल रही है। इतना लूटने का काम तो पहले किसी सरकार में नहीं हुआ। महंगाई ने हमारे किसानों की खुशियों को खत्म कर दिया है। साल 2014 में पेट्रोल की क्या कीमत थी और आज क्या कीमत है? आज जो पेट्रोल आपको मिल रहा है, उसमें 20% मिलावट है। अगर सवाल करो तो भाजपाई कहते हैं कि वैश्विक कारणों और युद्ध की वजह से डीजल, पेट्रोल और सिलेंडर महंगा हो रहा है।

अगर भाजपाई बेईमानी नहीं करते, तो आज दिल्ली में डबल इंजन की सरकार नहीं होती। बहुत जगह इन्होंने बेईमानी की है। पंचायत चुनाव में देरी हो रही है, 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का फॉर्मूला फेल हो गया है। गांव वाले बीजेपी को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्हें खाद नहीं मिल रही, डीजल नहीं मिल रहा, पेट्रोल महंगा हो गया है। अखिलेश ने कहा- स्मार्ट मीटर बनाकर तुम लूटने की तैयारी में थे। ये लीकेज वाले लोग हैं, इनके बहुत लीकेज हैं। जनता इन्हें बंद करेगी। बीजेपी के बड़े-बड़े नेता कहते थे कि हम 'विश्व गुरु' बनने जा रहे हैं। लेकिन जब सच में विश्व गुरु बनने का मौका आया, तो पता ही नहीं चला कि हमारे विश्व गुरु हैं कहां?

अगर हमारे प्रधानमंत्री जी सच में विश्व गुरु बनने वाले होते, तो जैसे उन्होंने एक बार प्रोटोकॉल तोड़कर अपना हवाई जहाज पाकिस्तान में उतारा था, वैसे ही हिम्मत दिखाकर अपना हवाई जहाज यूक्रेन या ईरान में उतारते। तो शायद आज दुनिया को युद्ध का सामना नहीं करना पड़ता। आज आपको अमेरिका से क्या-क्या सुनना पड़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो कह देते हैं, भारत उसे स्वीकार कर लेता है। सोचो, हमारा देश बाजार के मामले में आज दुनिया का सबसे बड़ा देश है। हम सैन्य ताकत में भले न कहें, लेकिन बाजार के मामले में हम दुनिया में सबसे बड़े हैं। इसके बावजूद हम दूसरों के सामने झुक रहे हैं।



अखिलेश यादव ने कहा- 10 साल में गरीबी, महंगाई,भ्रष्टाचार और अन्याय बढ़ा है और उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ दिया गया है। ये जो एक्सप्रेसवे के बड़े-बड़े नाम ले रहे हो, हम तो कहते हैं अपने सभी साथियों से सड़कों पर चलकर देख लो। एक तरफ बीजेपी ने जो बनाई हैं और एक तरफ समाजवादी ने जो बनाई हैं। आप जब सड़कों पर चलोगे, तो आप खुद महसूस करोगे कि समाजवादी ने जो सड़कें बनाई हैं, जो एक्सप्रेसवे बनाए हैं, उनमें झटका नहीं लगता, उछलना नहीं पड़ता। सपा प्रमुख ने कहा- ये लोग मुंह से तो 'स्वदेशी-स्वदेशी' चिल्लाते हैं, लेकिन मन से पूरी तरह 'विदेशी' हैं। ये मुंह के स्वदेशी हैं, मन के विदेशी। इसीलिए आज आप देख रहे हैं कि हमारा पूरा का पूरा बाजार विदेशी कंपनियों के हाथों में सौंप दिया गया है। यहां की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। इसका सबसे बुरा और सीधा असर हमारे देश के किसानों पर पड़ रहा है।

बहुत लोगों ने तीन काले कानून वाला आंदोलन देखा होगा। पूरे देश के किसान एक हो गए। कई सौ किसानों की जान चली गई, लेकिन इस सरकार ने तीन काले कानून वापस तो लिए, लेकिन हमारे किसानों को सुविधा देने के लिए कोई कानूनी अधिकार नहीं दिया, न ही कोई अधिकार मिला है।

अखिलेश ने दिवंगत सपा नेता असद हुसैन के घरवालों से की मुलाकात

अखिलेश यादव सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा असद हुसैन के घर गए। असद (38) का हार्ट अटैक से 10 मई को निधन हो गया था। असद के परिवार वालों से पूर्व सीएम ने मुलाकात की। असद के परिवार में मां रिहाना, पत्नी शेला रिजवी और 7 साल की बेटी बतुल हुसैन से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और परिवार की मदद का भरोसा दिया।

सपा नेता ने कहा जनता ने बीजेपी का धुंआ निकाल दिया। उत्तर प्रदेश में सपा सरकार में जो काम किया गया था उसी पर बीजेपी अमल कर रही है। एटा में जो बिजली का कारखाना सपा सरकार में बनाया गया था उसी से किसान की खेती की सिंचाई हो रही है। कारखाने चल रहे है। सपा सरकार ने इंटरनेट की लाइनों को गांव गांव तक पहुंचाने का काम किया। हमारी सरकार में जो विद्यार्थियों को दिए गए थे वह आज भी चल रहे है। जब भी लैपटॉप खुलता है तो उसमें नेता जी का फोटो दिखाई देता है। उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में सिर्फ रेफर करने का काम किया जा रहा है। यदि हमारी सरकार बनेगी तो किसी बीमार व्यक्ति को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इलाज भी होगा और समय से एंबुलेंस भी मिलेगी।

उन्होने कहा बीजेपी के लोग स्कूल बंद कर रहे और शराब की दुकान खोल रहे है। पहले गांजा गोरखपुर में पकड़ा जाता था अब लखनऊ में पकड़ा जा रहा है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि अब गोरखपुर वाले लखनऊ आ गए हैं। जब हमारी सरकार आएगी तो एटा कासगंज को 24 घंटे बिजली दी जाएगी। यूपी के मुख्यमंत्री पावर प्लांट का नाम नहीं ले सकते है। मुख्यमंत्री खेल खेलना नहीं जानते है सिर्फ बुलडोजर चलवाना जानते है। सरकार जब बदलेगी तो फर्जी एनकांटर की जांच होगी। तो पुलिस वाले जेल जाएंगे। उत्तर प्रदेश में जितनी नौकरी निकली है उसमें आरक्षण छीना गया। इनकी सरकार में पेपर लीक हो जाते हैं। ये लोग सनातन विरोधी लोग हैं। यदि हमारी सरकार बनी तों मेरिट और परीक्षा के आधार पर नौकरी देंगे। अखिलेश कहा को महंगाई के लिए हमारे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जिम्मेदार है। इनकी डबल इंजन का धुंआ निकल गया है। ये लोग गाय की सेवा नहीं करना चाहते है। ये लोग गाय के नाम पर वोट लेना चाहते है। एटा ने घुसते ही मैने देखा सांड बैठे हुए थे। इनकी रखवाली का काम किसका है। गाय की सेवा करना हमारा पुराना इतिहास है। अखिलेश कहा कि जिस तरह से बीजेपी ने बंगाल में चुनाव को लूटा है और बिहार में बेईमानी की है। यदि यूपी में इस तरह लूट और बेईमानी हो गई तो भविष्य में कभी चुनाव नहीं होगा।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

Ajay Chauhan
ABOUT THE AUTHOR

Ajay Chauhan

Ajay Chauhan - Newstrack Reporter (District - Kasganj) To be honest with my work and organization whomsoever I join my ambition to make my self progress and my organization in each step of life.

Next Story