Etah News: अखिलेश की टिप्पणी पर जुगेंद्र यादव बोले- वह हमारे संरक्षक, 2027 में सरकार बनाना ही लक्ष्य

Etah News: जुगेंद्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव परिवार के मुखिया हैं, 2027 में सपा की सरकार बनाना और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना ही हमारा लक्ष्य है।

Sunil Mishra
Published on: 20 Sept 2026 10:11 PM IST
Jugendra Yadav says on Akhileshs comments
X

अखिलेश की टिप्पणी पर जुगेंद्र यादव बोले- वह हमारे संरक्षक, 2027 में सरकार बनाना ही लक्ष्य (Photo- Newstrack)

Etah News: लखनऊ में शनिवार को समाजवादी पार्टी की बैठक के दौरान एटा और कासगंज के नेताओं के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की नाराजगी और उनका बैठक से चले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अखिलेश यादव पार्टी नेताओं को अनुशासन में रहने की नसीहत देते हुए ‘पैसे की गर्मी’ का जिक्र करते सुनाई दे रहे हैं। घटना के बाद एटा-कासगंज की जिला कार्यकारिणी और संबंधित इकाइयों को भंग किए जाने की खबर भी सामने आई है।

इसी बीच एटा के सपा नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने वायरल वीडियो और अखिलेश यादव की टिप्पणी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव हमारे संरक्षक हैं और पीडीए के जननायक हैं। हमारा एक ही लक्ष्य है कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के कथन से उन्हें कोई गिला-शिकवा नहीं है। जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव उनके संरक्षक होने के साथ परिवार के मुखिया भी हैं। वह समाजवादी हैं और हमेशा समाजवादी ही रहेंगे।



उन्होंने लखनऊ की बैठक में हुई नाराजगी को परिवार की बैठक बताते हुए कहा कि परिवार के मुखिया को अधिकार है कि वह नाराजगी व्यक्त करें, डांटें या फटकारें। उन्होंने कहा कि इसे वह उसी रूप में लेते हैं।

जुगेंद्र सिंह यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने करीब 10 लोगों को साइकिल यात्रा पर एटा से लखनऊ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और 2027 के लक्ष्य को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

लखनऊ में हुई बैठक में एटा और कासगंज के करीब 250 वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी शामिल हुए थे। बैठक के दौरान जुगेंद्र सिंह यादव और सपा नेता मंजीत यादव के बीच कहासुनी की खबर सामने आई थी। इसके बाद अखिलेश यादव नाराज होकर बैठक से चले गए थे।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, एटाetahsunilmishra@newstracksite.vocalwire.com
Next Story