Etah News: गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाने से पहले मां-बेटे की मौत, डंफर ने रौंदा

Etah News: एटा के रिजोर क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने मां-बेटे को कुचला, गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा।

Sunil Mishra
Published on: 22 Jun 2026 5:51 PM IST
Mother-daughter dies before pregnant wife can be taken to hospital, Dunfer rounds
X

गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाने से पहले मां-बेटे की मौत, डंफर ने रौंदा (Photo- Newstrack)

Etah News: एटा जनपद के रिजोर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बेटा अपनी नौ माह की गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी में अपनी मां को जगाने गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने दोनों को कुचल दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा भी किया।

पत्नी प्रसव को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, थाना रिजोर क्षेत्र के जीसुखपुर नगला बरी गांव निवासी श्याम की पत्नी नेहा को देर रात अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। श्याम अपनी मां यशोदा को इसकी जानकारी देने और पत्नी को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने के लिए घर से बाहर निकला था।

इसी दौरान एटा से शिकोहाबाद की ओर जा रहा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर दोनों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और आगे खड़े एक अन्य डंपर से टकराकर रुका। हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं

परिजनों ने बताया कि श्याम की शादी वर्ष 2024 में हुई थी और परिवार पहले बच्चे के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। श्याम दिल्ली में ऑटोमोबाइल मिस्त्री का काम करता था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता नेत्रहीन हैं। एक ही पल में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सकीत नीतीश गर्ग तथा रिजोर थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई और उन्होंने दुर्घटना को लेकर नाराजगी जताई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

Next Story