TRENDING TAGS :
Etah News: एटा में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
Etah News: एटा में ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। हजारों मुस्लिम भाइयों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
Etah News(Photo-Social Media)
Etah News: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर वृहस्पतिवार को जनपद एटा भर की ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ मांगी। प्रातः से ही ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और धार्मिक उल्लास के बीच नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी तथा आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। इमामों ने अपने संबोधन में समाज में शांति, भाईचारे और देश की तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई। ईद के मौके पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिलाधिकारी अरविंद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पांडेय लगातार विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर नमाज स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
एसएसपी इलामारन के निर्देशन में जनपद के संवेदनशील स्थानों, ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार गश्त और निगरानी की गई, जिससे कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
जनपद भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता के बीच हजारों मुस्लिम भाइयों ने ईद-उल-अजहा का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे लोगों में संतोष और खुशी का माहौल देखने को मिला।


