TRENDING TAGS :
Etah News : एटा मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर तेल-कॉपर चोरी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
Etah News: एटा में पुलिस मुठभेड़ के बाद ट्रांसफार्मर तेल और कॉपर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार।
Etah police encounter
Etah News : थाना कोतवाली नगर पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर से तेल, कॉपर और अन्य सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के अनुसार, 20/21 मई की रात करीब 12:30 बजे कोतवाली नगर पुलिस अशोक विहार कॉलोनी गंजडुंडवारा रोड से अलीगंज जाने वाले मार्ग पर तालाब के पास संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने टॉर्च दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया। पूछताछ में घायल आरोपी ने अपना नाम केशव पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गिरधरपुर थाना दादो जिला अलीगढ़ बताया, जबकि दूसरे आरोपी ने अपना नाम रामसरन पुत्र लटूरी सिंह निवासी दुलीचंद्रपुर थाना सोरों जिला कासगंज बताया।उन्होंने बताया यह लोगअभी हाल में ही एटा के कोतवाली नगर, कोतवाली देहात व नोयडा आदि स्थानों पर ट्रांसफार्मर से तेल व कापर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं वही उन्होंने यह भी बताया कि उनके स्कोर्पियो सवार साथी भी क्षेत्र में घटना को अंजाम देने के लिए भ्रमण शील है उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। घायल उपचार के लिए मैडिकल कालेज में भर्ती कराये गये हैं।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस, बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, एक कटर प्लास, एक साधारण प्लास, चार रिंच, दो पाना और 7200 रुपये बरामद किए।
पुलिस पूछताछ में आरोपी रामसरन ने बताया कि उसने अपने साथी केशव के साथ मिलकर 9/10 मई की रात कोतवाली नगर क्षेत्र की सब्जी मंडी के पास लगे ट्रांसफार्मर से कॉपर, तेल, तार और अन्य सामान चोरी किया था। इस मामले में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 216/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पहले से मुकदमा दर्ज है।
पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी है। कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली नगर प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई


