Etah News; 34 घंटे बाद लापता किशोर मिला, खेत में हाथ-पैर बंधे मिलने से हड़कंप

Etah News; एटा में 34 घंटे बाद लापता किशोर प्रियांशु खेत में हाथ-पैर बंधा मिला, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई

Sunil Mishra
Published on: 30 July 2026 11:03 PM IST
Etah News; 34 घंटे बाद लापता किशोर मिला, खेत में हाथ-पैर बंधे मिलने से हड़कंप
X

 Etah News

Etah News: एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए एक 15 वर्षीय किशोर के लिए मुख्यालय के समीप मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह से लापता प्रियांशु लगभग 34 घंटे बाद गुरुवार शाम को कोतवाली देहात क्षेत्र में हाथ-पैर बंधी हालत में मिला जिसे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बरामद कर किशोर को हाथपैर खोलकर छुड़ाया और उपचार के लिए एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना क्रम के अनुसार अपहत हुआ किशोर शौच के लिए घर से निकला था घर और लापता हो गयाजानकारी के अनुसार, जैथरा थाना क्षेत्र के गांव शहादतनगर निवासी प्रियांशु (15 वर्ष) पुत्र जागेश्वर बुधवार सुबह घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर जैथरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

तभी कोतवाली देहात क्षेत्र के खेत में बंधा मिला उक्त किशोर गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव लालगढ़ी/ककरावली के पास एक खेत में ग्रामीणों की नजर किशोर पर पड़ी। प्रियांशु के हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए थे और गले में कपड़ा लिपटा था। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

घटना के पीछे पुरानी रंजिश और अपहरण का आरोप

प्रियांशु के भाई सुरजीत और परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों से उनकी पुरानी जमीन संबंधी रंजिश चल रही है, जिसके चलते किशोर का अपहरण किया गया था।तभी अचानक ग्रामीणों की नजर पड जाने पर वह मिल गया और एक बडा हादसा टला गया। किशोर की बरामदगी के बाद

कोतवाली देहात थाना प्रभारी के.के. लोधी ने बताया कि किशोर जैथरा क्षेत्र से लापता हुआ था और उसे देहात क्षेत्र से बरामद किया गया है। पुलिस अपहरण तथा अन्य संभावित साजिशों के सभी एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है और किशोर से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।अभी किशोर इतना भयभीत है कि बताने को तैयार नहीं है। शेष जांच के बाद पता चलेगा कि यह अपहरण किसने और क्यों किया।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, एटाetahsunilmishra@newstracksite.vocalwire.com
Next Story