Etah News: ऑल इंडिया कसीड़ो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में एटा के 25 खिलाड़ियों ने जीते पदक

Etah News: शिकोहाबाद में आयोजित ऑल इंडिया कसीड़ो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे एटा के 25 खिलाड़ियों को शहीद पार्क स्थित कसीड़ो मार्शल आर्ट क्लास में सम्मानित किया गया।

Sunil Mishra
Published on: 19 Nov 2026 1:48 PM IST
Etah News: ऑल इंडिया कसीड़ो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में एटा के 25 खिलाड़ियों ने जीते पदक
X

Etah News

Etah News: शिकोहाबाद में आयोजित ऑल इंडिया कसीड़ो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे एटा के 25 खिलाड़ियों का शहीद पार्क स्थित कसीड़ो मार्शल आर्ट क्लास में सम्मान समारोह आयोजित कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मेडल प्राप्त कर लौटे छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम कर सभी का मामू हो लिया बच्चों के प्रदर्शन को देखकर जमकर तालियां बजी प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से जमीन से ऊंचे घडे़ को पैर मार कर तोड़ने का प्रदर्शनहाथ से तीन टाइल्स एक साथ तोड़ने का प्रदर्शन आदि कलाओं का प्रदर्शन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं संयुक्त प्रेस क्लब के प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पवार ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मैडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर धर्मेंद्र पवार ने कहा कि मार्शल आर्ट केवल खेल या प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। इसके नियमित अभ्यास से बच्चों में अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना विकसित होती है। प्रत्येक बच्चे को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना चाहिए, ताकि विपरीत परिस्थितियों में वह अपनी सुरक्षा करने में सक्षम बन सके।मुख्य अतिथि सुनील मिश्रा ने कहा कि आज के दौर में छोटे बच्चों का अधिकतर समय मोबाइल फोन पर बीत रहा है। ऐसे में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने का बेहतर माध्यम है।

इसके अभ्यास से बच्चे शारीरिक श्रम करते हैं, उनमें अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे अपनी सुरक्षा करने के गुर सीखते हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल और मार्शल आर्ट जैसी गतिविधियों के लिए भी प्रोत्साहित करें।कार्यक्रम के बीच में अतिथियों ने कोच यतीक सक्सेना का भी अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की कसीड़ो मार्शल आर्ट्स इंडिया के चीफ कोच सेंसई यतीक सक्सेना ने अतिथियों का माल्यार्पण तथा बुके भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक मेहनत तथा समर्पण के साथ अभ्यास करने का आह्वान किया। समारोह में खिलाड़ियों के भारी संख्या में अभिभावक गण सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, एटाetahsunilmishra@newstracksite.vocalwire.com
Next Story