TRENDING TAGS :
Etah News: अलीगंज में मारपीट का आरोप, परिवार ने सुरक्षा मांगी; सीओ बोले- मामला संज्ञान में नहीं
Etah News: एटा के अलीगंज में मारपीट के आरोप के बाद परिवार ने सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच की बात कही।
Etah News
Etah News: जनपद के अलीगंज थाना कस्बे की काशीराम कॉलोनी में मारपीट की एक घटना को लेकर तनाव का माहौल बन गया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम समुदाय के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर के बाहर खड़े परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिवार ने घटना की तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
काशीराम कालौनी निवासी पीड़िता सम्पत देवी ने थाना अलीगंज में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने बेटे ओमशिव गुप्ता और देवर लखन गुप्ता के साथ घर के बाहर खड़ी थीं। तभी अनवार, गफ्फार समेत अन्य लोग एकजुट होकर वहां पहुंचे। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर परिवार पर हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने आए बेटे और देवर को भी पीटा गया। मारपीट में सम्पत देवी के सहित तीनों को चोटें आई हैं।उनका कहना है कि यह लोग कालौनी का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा अगर ऐसा ही रहा अराज्कतत्व, गुंडागर्दी करते रहे तो, मजबूरी में हमें यहां से पलायन करना पड़ेगा यहां पर अराजक तत्व तथा गुंडों का बोलबाला है जिसका उत्तर दायित्व जिला प्रशासन का होगा। उन्होंने जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा से संरक्षण देने की मांग एक प्रार्थना पत्र देकर की है।
पीड़ित लखन गुप्ता का कहना है कि हमलावर जाते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। परिवार का आरोप है कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट और धमकी की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें थाना पुलिस ने कार्यवाही के स्थान पर फैसला करा दिया गया उनका कहना है कि समय पर सख्त कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।घटना के बाद काशीराम कॉलोनी में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मुकद्दमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
पीड़ित शिवओम गुप्ता का कहना है कि कालौनी में मुस्लिम समाज के दबंग लोग व उनकी रखैल निवास करती है यह लोग यह अय्याशी करने आते हैं माहौल खराब करते है कुछ कहने पर मारपीट करते है पुलिस कार्यवाही के स्थान पर संरक्षण देती है आज हम मुकदमा लिखाने के लिये 2 घंटे थाने में बैठे रहे मुकद्दमा नहीं लिखा जांच करने की कह कर वापस कर दिया।। उन्होंने कहा कि कि पुलिसकिसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है तब ही कार्यवाही करेगी।
सीओ बोले- मामला मेरे संज्ञान में नहीं
मामले में क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश कुमार ने कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था और उन्हें आपके के माध्यम से इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी करके 1 घंटे बाद बता सकते हैं । सीओ ने यह भी कहा कि उन्हें फिलहाल घटना की जानकारी नहीं है थाने में दी तहरीर के आधार में क्या हुआ उल्टा उन्होंने ही सवाल कर दिया तो वताया जांच की बात कही है तो बोले वही लिख दिजिये।
अब सवाल उठता है की कि इतने संगीन मामले को भी सीओ द्रारा गंभीरता से न लेना और न कोई कार्यवाही का आश्वासन देना कार्य शैली पर एक बडा सवाल है।


