एटा में मां-बेटी की हथौड़े से हत्या, पति और ससुर पर डबल मर्डर का आरोप; बच्चों के बयान पर मुकदमा

Etah News: एटा के अवागढ़ में मां-बेटी की सनसनीखेज हत्या। पुलिस ने बच्चों के बयान पर आरोपी पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर दबिश शुरू की।

Sunil Mishra
Published on: 22 Sept 2026 7:05 AM IST
एटा में मां-बेटी की हथौड़े से  हत्या, पति और ससुर पर डबल मर्डर का आरोप; बच्चों के बयान पर मुकदमा
X

 Etah Double Murder Case

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अवागढ़ कस्बे में सोमवार देर रात मां-बेटी की हत्या किए जाने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाओं के चेहरे और आंखों पर किसी नुकीली या भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गईं है। मृतिका के बच्चों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने उनके पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।प्रभारी निरीक्षक अवागढ़ प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान कमला देवी (65) पत्नी राम खिलाड़ी और उनकी बेटी प्रियंका (35) पत्नी रुकुम पाल निवासी अवागढ़ के रूप में हुई है। दोनों आपस में मां-बेटी हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि राम खिलाड़ी अपने परिवार के साथ अवागढ़ के यादव नगर मोहल्ले के बाहरी क्षेत्र में रहते थे। उनकी बेटी प्रियंका और उसके तीन बच्चे भी वहीं रहते थे। प्रियंका का अपने पति से विवाद चल रहा था। सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को मां-बेटी की हत्या की सूचना मिली।

सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। एएसपी के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद मृतिका प्रियंका के बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनकी मां और नानी की हत्या उनके पिता और बाबा ने की है। बच्चों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जि ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शीघ्र ही टीम गठित कर हत्यारों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए उन्होंने कहा दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जलेसर सर्किल के सभी थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। कोतवाली देहात पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त वस्तु, घटना के कारण और अन्य परिस्थितियों की जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, एटाetahsunilmishra@newstracksite.vocalwire.com
Next Story