TRENDING TAGS :
Etah News: एटा शादी समारोह गोलीकांड में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल बरामद
Etah News: एटा के बालाजी गेस्ट हाउस शादी समारोह गोलीकांड में 25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल बरामद की।
Etah News
Etah News: जनपद के बहुचर्चित बालाजी गेस्ट हाउस गोलीकांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. के निर्देश पर बनाई गयी टीम तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने यह सफलता हासिल की प्रेमपाल सिंह के अनुसार थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 284/26, धारा 125, 125-बी बीएनएस एवं 30 आर्म्स एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त दीपक गुप्ता उर्फ विनय कुमार पुत्र दिनेश कुमार गुप्ता, निवासी दिनेश नगर, थाना कोतवाली नगर, एटा को रविवार को गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बालाजी गेस्ट हाउस में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान आपस में हसी हसी में चली गोली से दो मौसेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों युवकों को एक-एक गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
यह गोलीकांड पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ थारविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल बरामद की। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह, निरीक्षक अजब सिंह एवं उपनिरीक्षक मोहित शर्मा की टीम ने की।पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।इस गिरफ्तारी को बहुचर्चित गोलीकांड के खुलासे की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।


