Etah News: बहादुर महिला का एसएसपी ने किया सम्मान, बदमाशों से भिड़ने का वीडियो हुआ था वायरल

Etah News : एटा में बैग छीनने आए बदमाशों से भिड़ने वाली महिला को एसएसपी ने सम्मानित किया, बहादुरी का वीडियो हुआ वायरल।

Sunil Mishra
Published on: 16 May 2026 1:57 PM IST
Etah News: बहादुर महिला का एसएसपी ने किया सम्मान, बदमाशों से भिड़ने का वीडियो हुआ था वायरल
X

etah news

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में बैग छीनने आए बदमाशों का बहादुरी से सामना करने वाली महिला को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. ने सम्मानित किया। महिला के साहस की सराहना करते हुए एसएसपी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट किया।इस दौरान मौजूद लोगों ने भी महिला की जमकर तारीफ की। महिला की बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसे देखने के बाद लोग लगातार उनके साहस की सराहना कर रहे हैं।

बैग छीनने आए बदमाशों से डटकर भिड़ गई महिला

जानकारी के अनुसार 06 और 07 मई 2026 की रात थाना जैथरा क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला से बैग छीनने का प्रयास किया था।लेकिन महिला ने घबराने के बजाय साहस का परिचय दिया और बदमाशों का डटकर मुकाबला किया। घटना के दौरान महिला ने जिस हिम्मत के साथ बदमाशों का सामना किया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद आमजन महिला की बहादुरी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

एसएसपी बोले, महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

महिला को सम्मानित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि आमजन भयमुक्त माहौल में जीवन यापन कर सकें।एसएसपी ने महिला के साहस को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस तरह की बहादुरी समाज में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करती है।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को किया था गिरफ्तार

एसएसपी के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना जैथरा क्षेत्र की बैग छीनने की घटना और थाना जसरथपुर क्षेत्र में हुई कुंडल छीनने की घटना से जुड़े अभियुक्तों को 15 और 16 मई 2026 की रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी।

सम्मान के बाद लोग कर रहे पुलिस की सराहना

महिला को सम्मानित किए जाने के बाद आमजन पुलिस की इस सकारात्मक पहल की भी सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह बहादुरी दिखाने वालों को सम्मान मिलने से समाज में साहस और जागरूकता का संदेश जाता है।वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग महिला के हौसले और पुलिस की पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story