Etah News: अवैध संबंध के शक में पत्नी और सास की हथौड़े से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Etah News: एटा में दोहरे हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध के शक में पत्नी और सास की हथौड़े से हत्या; 25 हजार के इनामी समेत 3 गिरफ्तार, पति की तलाश जारी

Sunil Mishra
Published on: 27 Sept 2026 5:50 PM IST
Etah News: अवैध संबंध के शक में पत्नी और सास की हथौड़े से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
X

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अवागढ़ क्षेत्र में पांच दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतिका प्रियंका के कथित अवैध संबंधों को लेकर पति पत्नी में पारिवारिक विवाद चल रहा था और इसी को हत्या की मुख्य वजह बताया गया है।आरोप है कि पांच दिन पूर्व पति से अलग रह रही प्रियंका और उसकी मां कमला देवी की उनके ही घर में घुसकर बच्चों के सामने हथौड़े से वार कर हत्या की गई थी।

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय के मुताबिक, 21 सितंबर की रात करीब 11 बजे प्रियंका 40 वर्ष और उसकी मां कमला देवी 60 वर्ष अलग-अलग चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान प्रियंका के पति रुकमपाल, उसके पिता सियाराम और अन्य आरोपियों ने कथित रूप से घर में घुसकर हथौड़े से दोनों के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मामले में अवागढ़ थाने में मृतिका की पुत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ प्रेस अधीक्षक इलमारन जी द्वारा घटनास्थल पर किए गए निरीक्षण के दौरान तुरंत घटना का शीघ्र खुलासे हेतु टीम बना कर सबूत के आधार पर दिए गए निर्देशन में पुलिस, स्वाट/इंटेलिजेंस और सर्विलांस टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार न होने पर आरोपियों पर 25-25000 का पुरस्कार घोषित किया गया और उसके बाद सियाराम, दिनेश कुमार और धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार पुलिस ने सियाराम और धर्मेंद्र को किला बाईपास रोड से जाने वाले रास्ते से तथा दिनेश को टूंडला-एटा रोड स्थित एक होटल के पास से पकड़ा। सियाराम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सियाराम ने कथित तौर पर बताया कि प्रियंका के चाल-चलन को लेकर परिवार में विवाद था और उसकी मां कमला देवी भी इस गलत कार्य में उसका साथ देती थी। पुलिस के अनुसार, इसी वजह से दोनों की हत्या की योजना बनाई गई थी। वारदात में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली गई है। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार मामले का मुख्य आरोपी एवं प्रियंका का पति रुकमपाल अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह उपनिरीक्षा के स्वाद टीम श्रवण कुमार निगम उप निरीक्षक सुशील लंबा सर्विलांस प्रभारी आदि पुलिसकर्मी प्रमुख रूप से शामिल थे

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, एटाetahsunilmishra@newstracksite.vocalwire.com
Next Story