Etah News: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, शिवभक्तों में दिखा उत्साह

Etah News: एटा के जलेसर में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। फूल बरसते देख शिवभक्तों में उत्साह दिखा और श्रद्धालुओं ने आयोजकों का आभार जताया।

Sunil Mishra
Published on: 9 Aug 2026 8:17 PM IST
Etah News: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, शिवभक्तों में दिखा उत्साह
X

Etah Kanwar Yatra,

Etah News: एटा 9 अगस्त उत्तर प्रदेश के एटा की तहसील जलेसर, क्षेत्र में आज श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को जलेसर तहसील क्षेत्र के विकासखंड अवागढ़ में कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। आकाश से बरसते फूलों को देखकर कांवड़ियों में उत्साह और खुशी का माहौल दिखाई दिया। कांवड़ियों के सम्मान में की गई इस पुष्पवर्षा की क्षेत्र में चारों ओर सराहना हो रही है। श्रद्धालुओं ने इस पहल के लिए आयोजन समिति और सहयोगियों का आभार जताया।

गांव लालपुर सिकरारी की श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्यप्रताप सिंह ‘सूरज भैया’ के संयोजन में यह आयोजन किया गयाआज हाथरस स्थित पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और सिकंदराराऊ क्षेत्र के अगसौली होते हुए एटा-टूंडला मार्ग से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की।इसके बाद हेलीकॉप्टर ने तहसील क्षेत्र के लालपुर प्लांट पर लैंडिंग की। वहां से फूल लेकर हेलीकॉप्टर ने फिर उड़ान भरी और फिरोजाबाद क्षेत्र होते हुए आगरा के कामेश्वर मंदिर तक कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की। मंदिर के ऊपर हेलीकॉप्टर ने कई चक्कर लगाकर पुष्प बरसाए।

इस दौरान भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, सूर्यप्रताप सिंह, वीरेंद्र वार्ष्णेय ‘टल्ली’ सहित अनेक शिवभक्त मौजूद रहे। कांवड़ियों को जलपान कराया गया और उनका सम्मान भी किया गया। पुष्पवर्षा के दौरान कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए तथा समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

वहीं कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर जगह-जगह निशुल्क सेवा शिविर भी लगाए गए हैं। पटना पक्षी विहार के निकट सरसेला में महाकाल कांवड़ सेवा समिति पिलखतरा की ओर से दो दिवसीय जलपान एवं उपचार शिविर लगाया गया है। स्थानीय शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, एटाetahsunilmishra@newstracksite.vocalwire.com
Next Story