Etah News: कलश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: बावली नहर में डूबा 30 वर्षीय युवक, तलाश जारी

Etah News: एटा के सकीट थाना क्षेत्र स्थित बावली नहर में भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन के दौरान 30 वर्षीय युवक देवेश तेज बहाव में डूब गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है।

Sunil Mishra
Published on: 16 Jun 2026 5:34 PM IST
Etah News: कलश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: बावली नहर में डूबा 30 वर्षीय युवक, तलाश जारी
X

Etah News

Etah News: जनपद के थाना सकीट क्षेत्र स्थित बावली नहर में मंगलवार को कलश विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। भागवत कथा के समापन के बाद कलश विसर्जन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक 30 वर्षीय युवक नहर के तेज बहाव में डूब गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डूबे युवक की पहचान 30 वर्षीय देवेश पुत्र निवासी मुबारिकपुर सराय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भागवत कथा के समापन के उपरांत श्रद्धालु कलश विसर्जन के लिए बावली नहर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी कारणवश देवेश का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरा। देखते ही देखते युवक पानी के तेज बहाव में वह कर लापता हो गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना सकीट पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष विदेश राठी ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया तथा नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी गई। कुछ ही देर में गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंच गई और तलाश अभियान तेज कर दिया गया। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार नहर के आसपास खोजबीन कर रही है।क्षेत्राधिकारी सकीट नीतेश गर्ग ने बताया कि एक युवक के नहर में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना लगभग दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि भागवत कथा किसके द्वारा तथा किस स्थान पर आयोजित की गई थी । हम मौके पर हैं पुलिस और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। सबसे विशेष बात यह रही कि घटना के तीन घंटे बीतने के बाद भी यह नही पता कि भगवत कथा किसके यहॉ हो रही थी।

Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

Next Story