TRENDING TAGS :
Etah News: चार वर्ष पूर्व हुई शादी के बाद 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्
Etah News: एटा में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
Etah Suspicious Death Case
Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के मलावन थाना क्षेत्र के गांव दतोली में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दतोली निवासी विनय की पत्नी निशा (24 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि निशा का मायका जनपद मैनपुरी के नगला कोठी गांव में है। परिजनों के अनुसार निशा की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष भी मौके पर पहुंच गया और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।
मायके पक्ष का आरोप है कि घरेलू विवाद के बाद निशा की हत्या की गई है। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी सकीट नितेश गर्ग ने बताया कि मलावन थाना क्षेत्र के गांव दतोली में एक विवाहिता की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी।
पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों सहित सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी


